Home
Class 14
HINDI
निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे ...

निर्देश- नीचे दिए गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिएशिक्षा' बहुत व्यापक शब्द है। उसमे सीखने योग्य अनेक विषयो का समावेश हो सकता है। पढ़ना-लिखना भी उसी के अंतर्गत है। इस देश की वर्तमान शिक्षा-प्रणाली अच्छी नहीं। इस कारण यदि कोई स्त्रियों को पढ़ाना अनर्थकारी समझे तो उसे उस प्रणाली का संशोधन करना या करना चाहिए, खुद पढ़ने-लिखने को दोष न देना चाहिए। लड़को ही की शिक्षा-प्रणाली कौन-सी बड़ी अच्छी है। प्रणाली बुरी होने के कारण क्या किसी ने यह राय दी है कि सारे स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए जाएँ ? आप ख़ुशी से लड़कियों और स्त्रियों की शिक्षा की प्रणाली का संशोधन कीजिये। उन्हें क्या पढ़ना चाहिए, कितना पढ़ना चाहिए, किस तरह की शिक्षा देना चाहिए और कहाँ पर देना चाहिए - घर में या स्कूल में - इन सब बातो पर बहस कीजिए, जी में आवे सो कीजिए, पर परमेश्वर के लिए यह न कहिए कि स्वयं पढ़ने-लिखने में कोई दोष है-वह अनर्थकर है, वह अभिमान का उत्पादक है, वह गृह-सुख का नाश करने वाला है। ऐसा कहना सोलहो आने मिथ्या है।
'प्रणाली' शब्द का सही अर्थ है :

A

परम्परा

B

राय

C

पद्धति

D

विधान

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner