Home
Class 14
HINDI
निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नो...

निम्नलिखित गद्यांश पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उचित उत्तर वाले विकल्प का चयन कीजिए "आज दुनिया ने बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन मानवता के प्रति प्रेम की घोषणाा के होते हुए भी उनकी बुनियाद उन खूबियों की जगह, जो आदमी को इंसान बनाती हैं, नफरत और हिंसा पर ज्यादा । रही है। लड़ाई, सच्चाई और इन्सानियत से इन्कार है। कभी-कभी ऐसा हो सकता है कि लड़ाई का टालना मुमकिन न हो, लेकिन उसके नतीजे बहुत खतरनाक होते हैं। उसमें सिर्फ आदमियों की जान ही नहीं ली जाती, बल्कि जान-बूझकर लगातार नफरत और झूठ का प्रचार किया जाता है और 'धीरे-धीरे ये बातें लोगों की आम आदत हो जाती है। अपनी जिंदगी के बहाव में नफरत और झूठ के इशारों पर चलना बहत खतरनाक होता है। उससे ताकत की बरबादी होती है, दिमाग संकरा और विकृत हो जाता है और सच्चाई को देखने में रुकावट होती है। दुख की बात है कि आज हिन्दुस्तान में बहुत सख्त नफरत है। गुजरा जमाना हमारा पीछा करता है और मौजूदा जमाना उससे भिन्न नहीं है।
मानव मात्र की मानसिक पृष्ठभूमि किन अवगुणों पर आधारित है?

A

सत्य और करुणा

B

मानवता

C

नफरत और हिंसा

D

सच्चाई और प्रेम

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner