Home
Class 14
HINDI
गत बीस वर्षों में भारत के प्रत्येक नगर म...

गत बीस वर्षों में भारत के प्रत्येक नगर में कारखानों की जितनी तेजी से वृद्धि हुई उससे वायुमण्डल पर बहुत प्रभाव पड़ा है, क्योंकि इन कारखानों की चिमनियों से चौबीसों घंटे निकलने वाले धुएँ ने सारे वातावरण को विषाक्त बना दिया है। सड़कों पर चलने वाले वाहनों की संख्या में तेजी से होने वाली वृद्धि भी वायु-प्रदूषण के लिए पूरी तरह उत्तरदायी है। आज असंख्य प्रकार की साँस और फेफड़ों की बीमारियाँ आम बात हो गयी हैं। बढ़ती हुई जनसंख्या, लोगों का शहरों की ओर पलायन भी अप्रत्यक्ष रूप से प्रदूषण का कारण है। शहरों की बढ़ती जनसंख्या के लिए सुविधाएँ जुटाने के लिए वृक्षों और वनों को भी निरन्तर काटा जा रहा है।
उपर्युक्त गद्यांश में तद्भव शब्द है

A

धुएँ

B

वृद्धि

C

वायु

D

प्रदूषण

लिखित उत्तर

Verified by Experts

Promotional Banner