Home
Class 10
HINDI
पाठ में वर्णित घटनाओं के आधार पर पीटी सा...

पाठ में वर्णित घटनाओं के आधार पर पीटी साहब की चारित्रिक विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।

Text Solution

Verified by Experts

लेखक ने कभी भी मास्टर प्रीतमचन्द को स्कूल के समय में मुस्कुराते या हँसते नहीं देखा था। उनके जितना सख्त अध्यापक किसी ने पहले नहीं देखा था। उनका छोटा कद, दुबला-पतला परन्तु पुष्ट शरीर, माता के दानों (चेचक के दागों) से भरा चेहरा और बाज़ सी तेज़ आँखें, खाकी वर्दी, चमड़े के चौड़े पंजों वाले जूते-ये सभी चीजें बच्चों को भयभीत करने वाली होती थी। उनके जूतों की ऊँची एड़ियों के नीचे भी खुरियौं लगी रहती थीं। अगले हिस्से में, पंजों के नीचे मोटे सिरों वाले कील तृके होते थे। वे अनुशासन प्रिय थे यदि कोई विद्यार्थी उनकी बात नहीं मानता तो वे उसकी खाल खींचने के लिए हमेशा तैयार रहते थे। वे बहुत स्वाभिमानी भी थे क्योंकि जब हेडमास्टर शर्मा ने उन्हें निलम्बित करके निकाला तो वे गिड़गिड़ाए नहीं, चुपचाप चले गए और फिर कभी विद्यालय में नहीं दिखाई दिए।
Promotional Banner