Home
Class 14
ENVIRONMENTAL STUDIES
पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के द्वारा बच्च...

पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के द्वारा बच्चों को जानवरों का अवलोकन और उनका चित्र बनाने को प्रेरित करने का उद्देश्य है –
(A) बच्चों मे सृजनात्मकता का विकास करना
(B) बच्चों मे अवलोकन और रचना कौशलों का विकास करना
(C) बच्चों मे सौन्दर्यगत संवेदना का विकास करना

A

केवल B

B

A, B और C

C

केवल A

D

केवल A और C

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

ज्ञान सृजन के लिए बच्चों का क्रियात्मक रूप से शामिल होना जरूरी है | पर्यावरण अध्ययन की पाठयपुस्तक मे दिए गए क्रियाकलापों (जैसे जानवरों का अवलोकन और चित्र बनाना) द्वारा बच्चों मे अवलोकन क्षमता विकसित करने के लिए उनको बाहरी परिवेश बाग-बगीचे तालाब के किनारे, प्रकृति भ्रमण आदि के अनुभवों से जोड़ने की जरूरत है | पुस्तक मे विविध प्रकार के क्रियाकलाप है, जो बच्चों को अवलोकन, खोज, वर्गीकरण प्रयोग, चित्र बनाना, बात-चीत करना, अन्तर ढूढ़ना आदि कौशल सीखने का मौका देगें | पाठ्यपुस्तक मे बहुत सारे ऐसे क्रियाकलाप है, जिन्हे बच्चे स्वयं अपने हाथों से करेगें और उससे उनमे क्रियात्मक कौशल का विकास भी होगा | बच्चों मे सृजनात्मकता को उभारना, रचना करने का कौशल एवं सौंदर्यबोध का विकास भी होगा |
Promotional Banner