Home
Class 11
BIOLOGY
प्रोटोजोआ के चार प्रमुख समूहों का संक्षि...

प्रोटोजोआ के चार प्रमुख समूहों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

प्रोटोजोआ के चार प्रमुख समूहों का वर्णन निम्न प्रकार से है-
(1) अमीबीय प्रोटोजोआ इस समूह के प्राणी स्वच्छ जल, समुद्री जल तथा नम मिट्टी में पाये जाते हैं। इनमें कूटपाद पाये जाते हैं । कूटपाद की सहायता से चलन एवं भोजन का अन्तर्ग्रहण होता है। इसके साथ ही कूटपाद शिकार को पकड़ने की सहायता करते हैं। ये पोषण के आधार पर समभोजी (holozoic) होते हैं।
इनमें अलैंगिक जनन द्विविखण्डन, बीजाणु जनन परिकोष्ठन व बहुविभाजन व पुनरुद्भवन द्वारा होता है।
उदाहरण एंटअमीबा।
(2) कशाभी प्रोटोजोआ—इस समूह के प्राणी स्वच्छंद अथवा परजीवी होते हैं। इनमें कशाभ पाया जाता है, जिसके द्वारा गमन होता है। इनमें मृतोपजीवी (Saprophytic) अथवा विषमपोषी (Heterotrophic) प्रकार का पोषण पाया जाता है।
इनमें अलैंगिक जनन (Asexual Reproduction) अनुदैध्ये द्विखण्डन (Longitudinal Binary Fission) द्वारा होता है।
उदाहरण—ट्रिपैनोसोमा। इसके द्वारा निद्रालु व्याधि नामक बीमारी होती है।
(3) पक्ष्माभी प्रोटोजोआ इस समूह के अन्तर्गत आने वाले प्राणी जलीय एवं तेज सक्रिय गति करने वाले होते हैं। क्योंकि उनके शरीर पर हजारों संख्या में पक्ष्माभ पाये जाते हैं। इनमें एक गुहा पाई जाती है जो कोशिका की सतह के बाहर की तरफ खुलती है। पक्ष्माभों की लयबद्ध गति के कारण जल से पूरित भोजन गलेट की तरफ भेज दिया जाता है।
इनमें पोषण हीटरोजोइक, होलोजोइक एवं सेपरोजोइक प्रकार का होता है। अलैंगिक जनन अनुप्रस्थ द्विविभाजन द्वारा होता है।
उदाहरण-पैरामीशियम ।
(4) स्पोरोजोआ—इस समूह के समस्त प्राणी अन्तःपरजीवी (Endoparasite) होते हैं। इनमें गमन के लिए अंगों का अभाव होता है अर्थात् गमनांग अनुपस्थित होते हैं। इनके शरीर पर पेलिकल का आवरण पाया जाता है। इनमें अलैंगिक तथा लैंगिक दोनों प्रकार का प्रजनन पाया जाता है। अलैंगिक जनन बहुविखण्डन द्वारा होता है व इससे बीजाणुओं का निर्माण होता है। इनके जीवन चक्र में स्पोरोजोइट अवस्था प्लाज्मोडियम की संक्रामक अवस्था होती है।
उदाहरण—प्लाज्मोडियम।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीव जगत का वर्गीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न)|10 Videos
  • जीव जगत का वर्गीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न)|10 Videos
  • जीव जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे गए प्रश्न )|18 Videos
  • जैव अणु

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |23 Videos
SANJEEV PUBLICATION-जीव जगत का वर्गीकरण -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. प्रोटोजोआ के चार प्रमुख समूहों का संक्षिप्त वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. फसलों में पाउडरी मिल्डयू (Powdary mildew) किसके कारण होती है?

    Text Solution

    |

  3. झिल्ली-परिसीमित अंगक निम्नलिखित में से किस में नहीं पाये जाते है

    Text Solution

    |

  4. नीचे दी गई सूची में कितने जीव स्वपोषी है ? लैक्टोबेसिलस , नॉस्टॉक...

    Text Solution

    |

  5. कुछ ऐसे अधितापानुरागी जीवधारी जो तीव्र अम्लीय (pH2) आवासों में रहते है...

    Text Solution

    |

  6. निम्न में से कौन सी संरचना लाइकेन के श्वसन में सहायक होती है

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से कौन एक जीवधारी 'यूकेरिओटिक' (सुकेंद्रकी) कोशिकाओं का...

    Text Solution

    |

  8. प्लाज्मिड्स किसके 'बाह्य गुणसूत्रीय' आनुवंशिक पदार्थ हैं

    Text Solution

    |

  9. टिकोइक अम्ल किसमें पाया जाता है

    Text Solution

    |

  10. जब किसी बैक्टीरिया के दोनों सिरों पर फ्लैजिला पाये जाते तो उसे कहते है...

    Text Solution

    |

  11. वह संरचना जो कुछ जीवाणुओं को चट्टानों या पोषी ऊतक से संयोजी होने में स...

    Text Solution

    |

  12. निम्नलिखित में से कौन चरम लवणीय दशाओं में पाये जाते हैं?

    Text Solution

    |

  13. निम्न में कौन सा अवयव बैक्टीरियल कोशिका को चिपकने की विशिष्टता प्रदान ...

    Text Solution

    |

  14. पोषण में सर्वाधिक विविधता किसमे पाई जाती है ?

    Text Solution

    |

  15. निम्नलिखित में से कौन सबसे छोटी ज्ञात जीवित कोशिकायें हैं, जिनमें एक न...

    Text Solution

    |

  16. माइकोप्लाज्मा के लिये निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है-

    Text Solution

    |

  18. साइनोबैक्टीरिया में कुछ झिल्लीदार प्रसार वाले वर्णक होते हैं

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में कौनसा एक कथन गलत है

    Text Solution

    |

  20. गलत कथन को चुनिए-

    Text Solution

    |

  21. किसमें प्रकाश-संश्लेषण में ऑक्सीजन नहीं निकलती है

    Text Solution

    |