Home
Class 11
BIOLOGY
जिम्नोस्पर्म के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों क...

जिम्नोस्पर्म के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों का वर्णन करो।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जिम्नोस्पर्म पादपों में बीजाण्ड अण्डाशय भित्ति से ढके हुए नहीं होते हैं, अतः ये अनावृतबीजी पादप होते हैं। इस समूह में पौधे मध्यम या लम्बे वृक्ष तथा झाड़ियों के रूप में होते हैं। जिम्नोस्पर्म का सिकुआ वृक्ष सबसे लम्बा होता है । पौधों में मूसला मूल होती है । साइकैस में प्रवाल मूल होती है जिसमें सायनो जीवाणु रहते हैं व नाइट्रोजन स्थिरीकरण करते हैं। पाइनस में मूल कवक के साथ रहती है, जिसे कवक मूल कहते हैं। पौधे शाखित (पाइनस) व अशाखित (साइकैस) होते हैं। पत्तियाँ सरल तथा संयुक्त होती हैं। साइकैस की पत्तियाँ पिच्छाकार व अधिक अवधि तक लगी रहती हैं। पाइनस में पत्तियाँ सूई की जैसे होती हैं।
ये विषम बीजाणु होते हैं। बीजाणुधानी बीजाणुपर्ण पर होते हैं। इनमें अगुणित लघुबीजाणु तथा वृहद् बीजाणु बनते हैं। बीजाणुपर्ण तने पर सर्पिलक्रम में जमा रहकर सघन शंकु बनाते हैं । जिस शंकु में लघुबीजाणुपर्ण पर लघुबीजाणुधानी होती है, उन्हें नर शंकु कहते हैं। प्रत्येक लधुबीजाणु से न्यूनीकृत नर युग्मकोद्भिद् संतति उत्पन्न होती है, इसे परागकण कहते हैं। जिन शंकु पर गुरु बीजाणुपर्ण व गुरु बीजाणुधानी होती है, उन्हें मादा शंकु कहते हैं। दोनों प्रकार के शंकु एक ही पादप (पाइनस) अथवा पृथक्-पृथक् पादपों (साइकैस) पर स्थित हो सकते हैं। गुरु बीजाणु मातृ कोशिका बीजाण्डकाय की एक कोशिका से विभेदित हो जाता है। बीजाण्डकाय एक अस्तर द्वारा सुरक्षित रहता है। इस रचना को बीजाण्ड कहते हैं। गुरु बीजाणु मातृ कोशिका में मिऑसिस द्वारा चार गुरु बीजाणु बन जाते हैं। इनमें से एक गुरु बीजाणु मादा युग्मकोद्भिद् में विकसित होता है । मादा युग्मकोद्भिद् में दो या दो से अधिक स्त्रीधानी होती हैं, जिसमें एक अण्ड होता है।
बीजाणुधानी से परागकण बाहर निकलकर हवा द्वारा बीजाण्ड के छिद्र तक पहुँच जाते हैं। परागकण से निकली परागनली द्वारा शुक्राणु स्त्रीधानी तक पहुँचकर अण्ड से संलयित हो जाता है, जिससे युग्मनज का निर्माण होता है। युग्मनज से भ्रूण का विकास हो जाता है। बीजाण्ड से बीज बनते हैं किन्तु ये ढके हुए नहीं होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • वनस्पति जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न )|10 Videos
  • वनस्पति जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न)|10 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न )|27 Videos
  • शरीर द्रव तथा परिसंचरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न |21 Videos
SANJEEV PUBLICATION-वनस्पति जगत -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं मे पूछे गये प्रश्न
  1. जिम्नोस्पर्म के महत्वपूर्ण अभिलक्षणों का वर्णन करो।

    Text Solution

    |

  2. प्रोटीन सम्पन्न शैवाल है

    Text Solution

    |

  3. शैवालों में कोशिका भित्ति बनी होती है

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है -

    Text Solution

    |

  5. वह कौनसा शैवाल है जिसे मानव के लिए खाद्य के रूप में नियोजित किया जा सक...

    Text Solution

    |

  6. युग्मनजी अर्द्धसूत्री विभाजन किसका विशिष्ट लक्षण है

    Text Solution

    |

  7. उभय लिंगाश्रयी पादप कारा किसके होने को दर्शाता है

    Text Solution

    |

  8. गलत कथन को चुनिए

    Text Solution

    |

  9. जीव और उसकी कोशिका-भित्ति निम्नीकारक एंजाइम के लिए निम्नलिखित में से क...

    Text Solution

    |

  10. हरे शैवाल कोशिका में पाइरीनॉइड सम्बन्धित होता है -

    Text Solution

    |

  11. पादप जगत का उभयचर है

    Text Solution

    |

  12. कारा के विषय में निम्नलिखित में से कौनसा गलत है

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित में से किसमें नर युग्मक कशाभी होते हैं

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौनसा कथन गलत है -

    Text Solution

    |

  15. निवही शैवाल का एक उदाहरण कौन-सा है?

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित में से कौन - सा गलत रूप में सुमेलित है |

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से कौन-सा विषमबीजाणुक होता है?

    Text Solution

    |

  18. पीट मॉस (Peat moss) का वानस्पतिक नाम है

    Text Solution

    |

  19. निम्न में से कौन पीट निर्माण के लिए उत्तरदायी है

    Text Solution

    |

  20. ब्रायोफायटा के गैमीटोफाइट की तुलना में संवहनी पौधों के गेमीटोफाइट (युग...

    Text Solution

    |

  21. निम्नलिखित में से किस एक में नर और मादा युग्मकोद्भिद स्वतंत्र एवं स्वच...

    Text Solution

    |