Home
Class 11
BIOLOGY
पुष्प क्या हैं? एक प्ररूपी एनजीओस्पर्म प...

पुष्प क्या हैं? एक प्ररूपी एनजीओस्पर्म पुष्प के भागों का वर्णन कारों।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पुष्प एक रूपांतरित प्ररोह है। क्योंकि कायिक कलिका के समान ही पुष्प कलिका की स्थिति कक्षीय या अन्तस्थ होती है। अगेव में पुष्प कलिका प्रजनन हेतु पत्र प्रकलिकाओं में रूपान्तरित हो जाती है। पुष्प में पर्व व पर्व सन्धियाँ अत्यधिक संघनित होने के कारण स्पष्टतः दृष्टिगत नहीं होती हैं परन्तु कुछ पुष्पों जैसे गाइनेन्ड्रोप्सिस में पुमंगधर (दलपुंज व पुमंग के बीच पर्व) एवं जायांगधर (पुमंग व जायांग के बीच पर्व) स्पष्ट होते हैं। गुलाब में पुष्पासन वृद्धि कर पर्णिल प्ररोह बनाता है।
म्यूसेण्डा में एक बाह्यदल पर्ण के समान आवर्धित होता है परन्तु दल के समान रंगीन होता है। ये सभी इसके प्रमाण हैं कि पुष्प एक रूपान्तरित प्ररोह है।
एक प्रारूपिक पुष्प के भाग-एक प्रारूपिक पुष्प में पुष्पीय पर्णों के चार चक्र होते हैं जो पुष्पासन से जुड़े रहते हैं। इन्हें दो समूहों में बांटा जा सकता है-
1.सहायक चक्र (Accessory whorl)-ये चक्र अन्दर के जनन चक्रों को सुरक्षा प्रदान करते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं.-
(i) बाह्यदलपुंज (Calyx)-पुष्प के सबसे बाहरी, हरे रंग की संरचनाओं के चक्र को बाह्यदलपुंज कहते हैं । इस चक्र के प्रत्येक सदस्य को बाह्यदल (sepal) कहते हैं।
(ii) दलपुंज (Corolla)–बाह्यदल पुंज के अन्दर रंगीन पर्ण जैसी रचनाओं के चक्र को दलपुंज कहते हैं। इस चक्र के प्रत्येक सदस्य को दल (petal) कहते हैं।
ऐसे पुष्पों में, जिनमें बाह्यदल व दलों में विभेद नहीं किया जा सके, उस सहायक चक्र को परिदलपुंज (perianth) कहते हैं व इसके प्रत्येक सदस्य को परिदल (tepal) कहते हैं, जैसे-प्याज।
2. आवश्यक चक्र (Essential whorls)-ये चक्र जनन अंगों के होते हैं अतः ये आवश्यक चक्र होते हैं-
(i) पुमंग (Androecium)-पुष्प का तीसरा आन्तरिक चक्र नर भाग पुमंग कहलाता है। इस चक्र के प्रत्येक सदस्य को पुंकेसर (stamen) कहते हैं। प्रत्येक पुंकेसर एक पतले वृन्त पुतन्तु (filament) व एक घुण्डी सदृश संरचना परागकोश (anther) से निर्मित होता है। परागकोश में परागकण बनते हैं।
(ii) जायांग (Gynoecium)-पुष्पीय पर्यों का सबसे अन्तिम चक्र मादा भाग जायांग कहलाता है। इसके एक सदस्य को अण्डप (carpel) कहते हैं। प्रायः जायांग को बनाने के बाद पुष्पासन की वृद्धि रुक जाती है। अण्डप के तीन भाग होते हैं--(अ) वर्तिकाग्र (Stigma)-अण्डप का शीर्षस्थ भाग घुण्डीदार होता है, (ब) वर्तिका (Style)-मध्य भाग वृन्त समान होता है तथा (स) अण्डाशय (Ovary)-वर्तिका का नीचे का फूला हुआ भाग अण्डाशय होता है। अण्डाशय में बीजाण्ड (ovule) बनते हैं। बीजाण्ड में अण्ड कोशिका (egg cell) होती है
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न)|10 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न)|10 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|29 Videos
  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|19 Videos
SANJEEV PUBLICATION-पुष्पी पादपों की आकारिकी-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. पुष्प क्या हैं? एक प्ररूपी एनजीओस्पर्म पुष्प के भागों का वर्णन कारों।

    Text Solution

    |

  2. सोलेनेसी का पुष्प सूत्र क्या है?

    Text Solution

    |

  3. नारियल के किस भाग से जटा प्राप्त होती है?

    Text Solution

    |

  4. निम्न में से किसमें जड़े जल अवशोषण में नगण्य कार्य करती है

    Text Solution

    |

  5. शकरकन्द किसके समजात होता है

    Text Solution

    |

  6. शकरकन्द किसका रूपान्तरण है?

    Text Solution

    |

  7. पौधों जैसे आलू, अदरक, एगेव, ब्रायोफिल्लम तथा जल हायसिंथ के कायिक प्रवर...

    Text Solution

    |

  8. खाने योग्य भूमिगत तने का एक उदाहरण कौन सा है

    Text Solution

    |

  9. निम्नलिखित में कौन सा ऐसा मरूस्थलीय पौंधा है जिसका स्तंभ (चपटी, हरी, म...

    Text Solution

    |

  10. निम्नलिखित में किस एक को सही मिलाया गया है

    Text Solution

    |

  11. आलू में उपस्थित आँखें होती हैं

    Text Solution

    |

  12. बोगनवेलिया के काँटे रूपांतरण हैं

    Text Solution

    |

  13. निम्नलिखित में से कौन एक तने का रूपान्तरण नहीं है?

    Text Solution

    |

  14. तना जो प्रकाश - संश्लेषण के कार्य के लिए रूपांतरित है और आकारिकी म...

    Text Solution

    |

  15. चक्करदार, जालिका शिराविन्यास वाली सरल पत्तियाँ किसमें होती है ?

    Text Solution

    |

  16. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कर सही उत्तर का चयन कीजिए-

    Text Solution

    |

  17. ससीमाक्षी पुष्पविन्यास किसमें होता है

    Text Solution

    |

  18. इन्डिगोफेरा, सेस्बेनिया, साल्विया, एलियम, एलोय, सरसों, मूंगफली, मूली, ...

    Text Solution

    |

  19. कील (नौतल) किसके पुष्प का अभिलक्षण है?

    Text Solution

    |

  20. परिजायांगी पुष्प पाये जाते हैं

    Text Solution

    |

  21. गुड़हल , सरसों , बैंगन , आलू , अमरुद , खीरा , प्याज और टयूलिप में से...

    Text Solution

    |