Home
Class 11
BIOLOGY
पुष्प सममिति को समझाइये।...

पुष्प सममिति को समझाइये।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सममिति के आधार पर पुष्प तीन प्रकार के होते हैं-
(i) त्रिज्यासममित (Actinomorphic)-ऐसे पुष्पों को नियमित (regular) भी कहते हैं। जब किसी पुष्प को किसी भी तल से उदग्र रूप में काटें, उससे सदैव पुष्प के दो बराबर भाग प्राप्त हों तो पुष्प को त्रिज्यासममित कहते हैं। इसमें बाह्यदल व दल समान आकार व प्रकृति के होते हैं। उदाहरण-सरसों, धतूरा, मिर्च, गुडहल आदि।
(ii) एकव्याससममित (Zygomorphic)-यदि किसी पुष्प को केवल एक ही तल में समान भागों में काटने पर दो समान भाग मिलते हों, तो पुष्प को एकव्याससममित कहते हैं। इनमें बाह्यदल व दल के आकार एवं आकृति में असमानता होती है। उदाहरण-मटर, सेम, गुलमोहर, केसिया आदि।
(iii) असममित (Asymmetrical) - ऐसे पुष्प जिन्हें किसी भी तल से काटने के उपरान्त दो समान भागों में विभक्त नहीं किया जा सके, असममित पुष्प कहलाते हैं। उदाहरण-कैना एवं ऑर्किड्स। ऐसे पुष्पों को अनियमित (irregular) भी कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|32 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|23 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|29 Videos
  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|19 Videos