Home
Class 11
BIOLOGY
फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।...

फल पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फल पुष्पी पादपों अर्थात् एंजियोस्पर्म का एक महत्त्वपूर्ण लक्षण है। फल अन्य किसी भी पादप समूह में नहीं पाया जाता है। फल एक परिपक्व अण्डाशय है जो निषेचन के उपरान्त विकसित होता है। यदि कोई फल बिना निषेचन के बनता है तो उसे अनिषेकी फल (Parthenocarpic fruit) कहते हैं।
सामान्यतः एक फल में फलभित्ति तथा बीज होते हैं। फल भित्ति शुष्क या गूदेदार हो सकती है। जब फल भित्ति मोटी व गदेदार होती है तब उसमें तीन भित्तियां या परतें होती हैं। सबसे बाहरी फल भित्ति को बाह्यफल भित्ति, मध्य की मध्यफल भित्ति तथा सबसे भीतरी को अंत:फल भित्ति कहते हैं।
आम व नारियल अष्ठिल (Drupe) प्रकार के फल है। ये फल एकांडपी, ऊर्ध्ववर्ती अण्डाशय से विकसित होते हैं व इनमें केवल एक बीज होता है। आम में सबसे बाहरी छिलका बाह्यफल भित्ति होता है, मध्य का गूदेदार, खाने योग्य मध्यफल भित्ति तथा सबसे अन्दरी अन्त:फल भित्ति कठोर पथरीली होती है। नारियल में मध्यफल भित्ति तंतुमयी होती हैI
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|5 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|32 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (अतिलघूत्तरात्मक प्रश्न)|23 Videos
  • पुष्पी पादपों का शारीर या शारीरिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|29 Videos
  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|19 Videos