Home
Class 11
BIOLOGY
रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकल...

रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकला ऊतकों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

उपकलाऊतकों को मुख्यतः दो प्रकारों में बाँटा गया है
(1) साधारण उपकला (Simple Epithelium)
(2) संयुक्त उपकला (Compound Epithelium)
(1) साधारण उपकला (Simple Epithelium)-उपकला में यदि कोशिकाओं की एक परत पाई जाए तो उसे साधारण उपकला कहते हैं। ये ऊतक सदैव नम सतहों पर होते हैं। कोशिकाओं के कार्यों व आकार के अनुसार ये निम्न प्रकार के होते हैं
(i) शल्की उपकला (Squamous Epithelium)—यह ऊतक चौड़ी एवं चपटी कोशिकाओं से मिलकर बनी होती है। इसकी प्रत्येक कोशिका में स्पष्ट चपटा केन्द्रक पाया जाता है। इस ऊतक में कोशिकाएँ टाइल्स के समान दिखती हैं। कोशिकाओं की इस तरह की आकृति के कारण इसे पेवमेन्ट उपकला (Pave ment epithelium) भी कहते हैं।

यह त्वचा की बाहरी सतह, मुखगुहा, देहगुहा, रुधिर वाहिनियों व भीतरी सतह पर पाई जाती है। यह फेफड़ों की वायु-कूपिकाओं में पाई जाती है और यह विसरण सीमा का कार्य करती है।
(ii) घनाकार उपकला (Cuboidal epithelium) इस ऊतक की कोशिकाएँ घनाकार होती हैं। इनमें केन्द्रक होता है। वृक्क नलिकाओं, वृषण, अण्डाशय की जनन कोशिकाएँ घनाकार उपकला ऊतक की बनी होती हैं। इनका मुख्य कार्य स्रवण और अवशोषण है।

(iii) स्तम्भाकार उपकला (Columnar epithelium)—यह लम्बी, परस्पर सटी, स्तम्भ-रूपी कोशिकाओं की बनी होती है जिनकी लम्बी सतह आस-पास रहती है। इनके बाह्य सिरों से सूक्ष्मांकुर (Microvilli) निकले रहते हैं। कशेरुक प्राणियों के आमाशय व आन्त्र में इस प्रकार की उपकला पायी जाती है । इसका कार्य स्रवण एवं खाद्य पदार्थों का अवशोषण करना है।
(iv) पक्ष्माभी उपकला (Ciliated epithelium) ये कोशिकाएँ घनाकार अथवा स्तम्भाकार होती हैं। इनके स्वतन्त्र सिरों पर छोटे-छोटे रोम (cilia) होते हैं। सिलिया की गति की सहायता से श्लेष्म व अन्य पदार्थ आगे की ओर धकेले जाते हैं । श्वास नलिका, मूत्रवाहिनी,अण्डवाहिनी का भीतरी स्तर इन्हीं कोशिकाओं का बना होता है।
(v) ग्रन्थिल उपकला (Glandular epithelium)-यह स्तम्भी उपकला का परिवर्तित रूप है जिसमें कोशिकाएँ एक प्राणी के लिए

आवश्यक पदार्थों के स्राव के लिए रूपान्तरित हो जाती हैं। यह अन्य उपकला कोशिकाओं से बड़ी होती है। प्राणियों में पाई जाने वाली सभी ग्रन्थियाँ इसी ऊतक की बनी होती हैं। इन्हें जन्तुओं का स्रावी ऊतक भी कहते हैं । ग्रन्थियाँ दो प्रकार की होती हैं
(a) एककोशीय ग्रन्थियाँ (Unicellular glands)-आहारनाल की श्लेष्मा उपकला तथा त्वचा पर एककोशीय ग्रन्थियाँ पायी जाती हैं। ये प्रायः श्लेष्मा का स्रावण करती हैं।

(b) achizita ferui (Multicellular glands)- इनकी संरचना अनेक ग्रन्थिल कोशिकाओं से मिलकर होती है। ये ग्रन्थियाँ आकार में नलाकार (स्वेद ग्रन्थियाँ), सरल कूपिकाकार (मेंढ़क की त्वचा में) तथा संयुक्त कूपिकाकार (स्तन की लार ग्रन्थि) होती है।
(2) संयुक्त उपकला—एक से ज्यादा कोशिका स्तरों (बहु स्तरित) की बनी होती है और इस प्रकार स्त्रवण और अवशोषण में इसकी भूमिका सीमित है। देखिये सामने चित्र में।

इसका मुख्य कार्य रासायनिक व यान्त्रिक प्रतिबलों (Stresses) से रक्षा करना है। यह त्वचा की शुष्क सतह मुख गुहा की नम सतह पर, ग्रसनी, लार ग्रन्थियों और अग्न्याशयी की वाहिनियों के भीतरी अस्तर को ढकता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न)|10 Videos
  • प्राणियों में संरचनात्मक संगठन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न)|10 Videos
  • प्राणि जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|27 Videos
  • रासायनिक समन्वय तथा एकीकरण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न )|27 Videos
SANJEEV PUBLICATION-प्राणियों में संरचनात्मक संगठन -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. रेखांकित चित्र की सहायता से विभिन्न उपकला ऊतकों का वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  2. वे कोशिका संधियाँ जिन्हें अच्छिद्र संधि, आसंजी संधि तथा अंतराल संधि कह...

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित का अध्ययन कीजिये A. यह फेफड़ों की एल्वियोलाई कैविटी का स्...

    Text Solution

    |

  4. पेरिप्लेनेटा अमेरिकाना के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से सही कथन कौनसा ...

    Text Solution

    |

  5. रक्त वाहिकाओं का अस्तर बनाने वाली कोशिकाएँ किस श्रेणी के अन्तर्गत आती ...

    Text Solution

    |

  6. सही सुमेलित जोड़ का चुनाव कीजिए-

    Text Solution

    |

  7. मानवों के बाहरी कानों तथा नाक के अगले छोर की आलम्बी कंकाली संरचनाएँ कि...

    Text Solution

    |

  8. मानवों के रक्त प्लाज्मा में पाये जाने वाले ग्लोबुलिन्स प्राथमिक तौर पर...

    Text Solution

    |

  9. कॉकरोच का हृदय होता है-

    Text Solution

    |

  10. कौनसी कोशिकाएँ किसी भी स्तर पर निर्माण नहीं करतीं किन्तु संरचनात्मक रू...

    Text Solution

    |

  11. कॉकरोच में चबाने का कार्य करने वाला अंग है

    Text Solution

    |

  12. ऐसे व्यक्ति जिन्होंने छःमहीने पहले मैदानी क्षेत्रो से रोहतांग द...

    Text Solution

    |

  13. मानवों के रक्ताणुओं की तुलना में मेंढक के रक्ताणु -

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से क्या सही है-

    Text Solution

    |

  15. वयस्क मानव की RBC अकेन्द्रकी होती हैं। निम्न में से कौन-सा/से, कथन इस ...

    Text Solution

    |

  16. स्तम्भ-I में दी गई मदों का स्तम्भ-II की मदों से मिलान कीजिए और नीचे दि...

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से किस एक जोड़े के रासायनिक पदार्थों को सही श्रेणीगत कि...

    Text Solution

    |

  18. स्लाइडिंग फिलामेन्ट सिद्धान्त की सबसे अच्छी व्याख्या की जा सकती है

    Text Solution

    |

  19. निम्नलिखित में से किस एक स्थान विशेष में पायी जाने वाली पेशियों का सही...

    Text Solution

    |

  20. सूची-I तथा सूची-II को सुमेलित कीजिए तथा सही विकल्प का चयन कीजिए-

    Text Solution

    |

  21. उत्तरोत्तर उद्दीपनों के बीच विश्रांति की कमी के कारण होने वाली दीर्घका...

    Text Solution

    |