Home
Class 11
BIOLOGY
वाष्पोत्सर्जन के समय द्वार कोशिका के खुल...

वाष्पोत्सर्जन के समय द्वार कोशिका के खुलने एवं बन्द होने का क्या कारण है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रंध्र का बंद होना व खुलना रक्षक कोशिकाओं के स्फीति (turgor) में बदलाव से होता है। प्रत्येक रक्षक कोशिका की आंतरिक भित्ति रंध्र छिद्र की तरफ अधिक मोटी एवं तन्यतापूर्ण होती है। रंध्र को घेरे दो रक्षक कोशिकाओं में जब स्फीति दाब बढ़ता है तो पतली बाहरी भित्तियाँ बाहर की ओर उभरती हैं और अंदरूनी भित्ति को अर्धचन्द्राकार स्थिति में आने को मजबूर करती हैं तथा रन्ध्र छिद्र खुल जाते हैं। रंध्र छिद्र के खुलने में रक्षक कोशिका की भित्तियों में उपस्थित सूक्ष्म सूत्राभ (microfibril) भी सहायता करते हैं। सेल्यूलोस सूक्ष्म सूत्राभ का अभिविन्यास अरीय क्रम में होता है न कि अनुदैर्घ्य क्रम से, जो रंध्र छिद्र को आसानी से खोलता है। पानी की कमी होने पर जब रक्षक कोशिका की स्फीति समाप्त होती है (या जल तनाव खत्म होता है) तो तन्य आंतरिक भित्तियाँ पुनः अपनी मूल स्थिति में जाती हैं, तब रक्षक कोशिकाएँ ढीली पड़ जाती हैं और रंध्र छिद्र बंद हो जाते हैं। सामान्य तौर पर एक पृष्ठाधारी (द्विबीजपत्री) पत्ती के निचली ओर अधिक संख्या में रन्ध्र होते हैं जबकि एक द्विपार्वीय (एकबीजपत्री) पत्ती में रंध्रों की संख्या दोनों तरफ लगभग बराबर होती है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न) (रिक्त स्थानों की पूर्ति के प्रश्न)|8 Videos
  • पौधों में परिवहन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अभ्यास (अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न) (सत्य व असत्य प्रकार के प्रश्न)|8 Videos
  • पुष्पी पादपों की आकारिकी

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|32 Videos
  • प्राणि जगत

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न|27 Videos
SANJEEV PUBLICATION-पौधों में परिवहन-विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. वाष्पोत्सर्जन के समय द्वार कोशिका के खुलने एवं बन्द होने का क्या कारण ...

    Text Solution

    |

  2. निम्न में से कौनसा कोशिका में जल का कार्य नहीं है

    Text Solution

    |

  3. यदि एक कोशिका, विलयन में रखने पर सिकुड़ती है, तो यह विलयन कैसा है

    Text Solution

    |

  4. जब एक प्लाज्मोलाइज्ड कोशिका को हाइपोटोनिक विलयन में रखते हैं तब बाहर स...

    Text Solution

    |

  5. मूलदाब किसकी वजह से विकसित होता है

    Text Solution

    |

  6. पादपों में ग्लूकोज का संग्रह नहीं होता है

    Text Solution

    |

  7. वाष्पोत्सर्जन और मूलदाब, पादपों में जल को कैसे चढ़ाते हैं

    Text Solution

    |

  8. एक लम्बे वृक्ष की दारू वाहिकाओं में जल का स्तम्भ अपने भार से नहीं टूटत...

    Text Solution

    |

  9. काष्ठीय वृक्षों में तने के आन्तरिक ऊतकों तथा बाहरी वातावरण के मध्य गैस...

    Text Solution

    |

  10. रन्ध्रों की गतिशीलता किससे प्रभावित नहीं होती है

    Text Solution

    |

  11. घास की पत्ती में रन्ध्र होते हैं

    Text Solution

    |

  12. गार्ड कोशिकाओं के खुलने या बन्द होने की क्रिया का सबसे पुष्ट स्पष्टीकर...

    Text Solution

    |

  13. रंध्रों के खुलने अथवा बन्द होने का कारण है

    Text Solution

    |

  14. गटेशन होने का कारण है

    Text Solution

    |

  15. कॉलम-I में दिये गये सिद्धान्तों को कॉलम-II में दिये गये वैज्ञानिकों के...

    Text Solution

    |

  16. एक रिंग गर्डल्ड पौधे में

    Text Solution

    |

  17. निम्नलिखित में से कौनसा मानदण्ड संसाधित अभिगमन से सम्बन्ध नहीं रखता है

    Text Solution

    |

  18. मानक तापमान पर शुद्ध जल का जल विभव समान होता है

    Text Solution

    |

  19. पादप पत्ती से जल वाष्प रन्ध्रों के द्वारा बाहर आता है। प्रकाश संश्लेषण...

    Text Solution

    |

  20. द्वार कोशिकाओं को घेरने वाली विशिष्टीकृत बाह्यत्वचीय कोशिकाओं को क्या ...

    Text Solution

    |