Home
Class 11
BIOLOGY
उत्सर्जन में यकृत, फुफ्फस तथा त्वचा का म...

उत्सर्जन में यकृत, फुफ्फस तथा त्वचा का महत्व बताइए|

लिखित उत्तर

Verified by Experts

1. यकृत (Liver) यकृत की कोशिकाएँ शरीर में आवश्यकता से अधिक ऐमीनो अम्लों के नाइट्रोजनी भाग को अमोनिया में तथा अमोनिया को कम हानिकारक यूरिया में परिवर्तित कर मूत्र के रूप में बाहर त्याग करने में सहायक होती हैं।
यकृत द्वारा पित्त का स्राव किया जाता है जिसमें बिलिरुबिन, बिलिविरीडीन, कॉलेस्ट्रॉल, निम्नीकृत स्टीरॉयड हारमोन, विटामिन तथा औषध आदि होते हैं। इन अधिकांश पदार्थों को अन्ततः मल के साथ बाहर निकाल दिया जाता है।
2. फुफ्फुस (Lungs)-फुफ्फुस द्वारा उच्छ्वासन के दौरान `CO_2` का त्याग कर दिया जाता है व साथ ही जलवाष्प का भी त्याग होता
3. त्वचा (Skin) त्वचा में उपस्थित स्वेद ग्रन्थियाँ (Sweat Glands) तैल ग्रन्थियाँ (Sebaceous Glands) भी स्राव द्वारा कुछ पदार्थों का निष्कासन करती हैं। स्वेद ग्रन्थि द्वारा निकलने वाला पसीना एवं जलीय द्रव है जिसमें नमक, कुछ मात्रा में यूरिया, लैक्टिक अम्ल इत्यादि होते हैं। हालांकि पसीने का मुख्य कार्य वाष्पीकरण द्वारा शरीर की सतह को ठण्डा रखना है, लेकिन यह ऊपर बताए गए कुछ पदार्थों के उत्सर्जन में भी सहायता करता है।
त्वचा में उपस्थित तैल-ग्रन्थियाँ सीबम द्वारा कुछ स्टेरोल, हाइड्रोकार्बन एवं मोम पदार्थों का निष्कासन करती हैं। ये स्राव त्वचा को सुरक्षात्मक तैलीय कवच प्रदान करते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise (पाठ्यपुस्तक (NCERT) के प्रश्न) (सही अथवा गलत)|4 Videos
  • उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise (पाठ्यपुस्तक (NCERT) के प्रश्न) (सही अथवा गलत)|1 Videos
  • उच्च पादपों में प्रकाश-संश्लेषण

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न|22 Videos
  • कोशिका चक्र और कोशिका विभाजन

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न |25 Videos
SANJEEV PUBLICATION-उत्सर्जी उत्पाद एवं उनका निष्कासन -विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्न
  1. उत्सर्जन में यकृत, फुफ्फस तथा त्वचा का महत्व बताइए|

    Text Solution

    |

  2. स्तनियों की कौनसी रक्त वाहिनी में सामान्यतः यूरिया की अधिकतम मात्रा पर...

    Text Solution

    |

  3. कॉकरोच की शरीर-कोशिकाएँ अपने नाइट्रोजनी अपशिष्ट को हीमोलिम्फ में मुख्य...

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित में से वह कौनसा एक लक्षण है जो मानवों तथा वयस्क मेंढकों, दो...

    Text Solution

    |

  5. मूत्र है

    Text Solution

    |

  6. कौनसे जन्तु यूरिकोटेलिक हैं

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित में से किस एक विकल्प में छः प्राणियों को उनके अपने-अपने प्र...

    Text Solution

    |

  8. निम्नलिखित में से किस एक में, मानव नेफ्रान के एक विशिष्ट भाग का कार्य ...

    Text Solution

    |

  9. मानवों में प्रधान नाइट्रोजनी उत्सर्जी यौगिक का संश्लेषण-

    Text Solution

    |

  10. नीचे दिये गये मनुष्य के उत्सर्जी तंत्र के चित्र में विभिन्न भागों को अ...

    Text Solution

    |

  11. वृक्क की दूरस्थ स्रावी नलिका में जल का पुनः अवशोषण नियंत्रित किया जाता...

    Text Solution

    |

  12. रीनलट्युब्यूल का कौनसा भाग जल के लिए पारगम्य होता है परन्तु लवण के लिए...

    Text Solution

    |

  13. मानव मूत्र सामान्यतः अम्लीय होता है क्योंकि

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित में से कौन अधिक मात्रा में तनु मूत्र बनने का समर्थन नहीं कर...

    Text Solution

    |

  15. कॉलम-I को कॉलम-II से सुमेलित कर सही विकल्प का चयन कीजिए-

    Text Solution

    |

  16. निम्नलिखित में से किसके द्वारा दूरस्थ कुण्डलित नलिका में सोडियम का पुन...

    Text Solution

    |

  17. गुच्छीय निस्यंदन दर (GFR) में गिरावट आने पर किसका सक्रियकरण होता है-

    Text Solution

    |

  18. कॉलम-I के उत्सर्जी कार्यों का कॉलम-II के उत्सर्जी तंत्रों से मिलान कीज...

    Text Solution

    |

  19. मनुष्यों में चलन के सन्दर्भ में सही कथन चुनिए-

    Text Solution

    |

  20. नेफ्रॉन का वह कौनसा भाग है जिसमें गुच्छीय निस्पंदन में से वैद्युत अपघट...

    Text Solution

    |

  21. निम्नलिखित में से कौनसी एक संरचना वृक्कीय पिरामिड का भाग नहीं है-

    Text Solution

    |