Home
Class 9
BIOLOGY
परासरण क्या है ? कोशिका में परासरण की क्...

परासरण क्या है ? कोशिका में परासरण की क्रिया कितने प्रकार की होती है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परासरण-जल के अणुओं की गति जब वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली के द्वारा होती है, तब उसे परासरण कहते हैं। जल के अणु वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली से जल की उच्च सान्द्रता से जल की निम्न सान्द्रता की ओर जाते हैं।
यदि हम पादप या जन्तु कोशिका को शक्कर अथवा नमक के विलयन में रखें तो निम्न तीन घटनाओं में से एक के घटने की संभावना होगी
(i) अल्पपरासरण-जल के अणु वर्णात्मक पारगम्य झिल्ली या अर्ध पारगम्य झिल्ली के अन्दर या बाहर आवागमन करने के लिए स्वतंत्र होते हैं। जब कोशिका को तनु विलयन वाले माध्यम अर्थात् जल में शक्कर अथवा नमक की मात्रा कम और जल की मात्रा ज्यादा है, में रखा जाता है तो जल परासरण विधि द्वारा कोशिका के अन्दर चला जाता है, जिससे कोशिका फूलने लगती है। इस प्रकार का विलयन अल्प परासरणदाबी विलयन. कहलाता है।
(ii) समपरासरण- जब कोशिका को ऐसे माध्यम विलयन में रखा जाता है, जिसमें बाह्य जल की सान्द्रता कोशिका में स्थित जल की सान्द्रता के ठीक बराबर होती है, तब कोशिका झिल्ली से जल में कोई शुद्ध गति नहीं होती है। ऐसा विलयन .समपरासरी विलयन. कहलाता है। इस स्थिति में कोशिका के माप में कोई परिवर्तन नहीं होता है।
(iii) अतिपरासरण-जब कोशिका के बाहर वाला विलयन कोशिका के अन्दर के विलयन से अधिक सान्द्र होता है, तब जल परासरण द्वारा कोशिका से बाहर आ जाता है। चूंकि इस स्थिति में कोशिका से अधिक जल बाहर आता है और कम जल अन्दर जाता है, इसलिए कोशिका सिकुड़ जाती है। इस प्रकार का विलयन .अतिपरासरण दाबी विलयन. कहलाता है।
परासरण इस प्रकार एक विशिष्ट क्रिया है, जिसमें वर्णात्मक झिल्ली द्वारा गति होती है।
अण्डे से परासरण-अण्डे को तनु हाइड्रोक्लोरिक अम्ल में डालकर उसका बाहरी कवच सावधानी से हटाते हैं। ध्यान रहे कि अण्डे के बाहर उपस्थित झिल्ली टूट न जाए। इस अण्डे को एक शुद्ध जल के पात्र में रखने पर हम देखते हैं कि कुछ समय पश्चात् अण्डे की आकृति में परिवर्तन आने लगता है अर्थात् वह फूल जाता है, क्योंकि जल अल्पपरासरी विलयन है, जिससे जल के अणु अण्डे की वर्णात्मक झिल्ली से अन्दर प्रवेश करते हैं।
अब अण्डे को निकालकर यदि नमक के विलयन में रख दें तो अण्डा कुछ समय पश्चात् सिकुड़ने लगता है, क्योंकि जल अणु अण्डे से निकलकर नमक के विलयन में आ जाते हैं। क्योंकि नमक का विलयन अतिपरासरणी विलयन है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरात्मक प्रश्न)|26 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )|12 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos