Home
Class 9
BIOLOGY
केन्द्रक की संरचना को समझाइए।...

केन्द्रक की संरचना को समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

केन्द्रक (Nucleus)-रॉबर्ट ब्राउन ने 1831 में कोशिका में केन्द्रक की खोज की थी। यह कोशिका का नियंत्रण केन्द्र. होता है। केन्द्रक के चारों ओर दोहरे परत का एक स्तर पाया जाता है, जिसे केन्द्रक झिल्ली कहते हैं। केन्द्रक झिल्ली में छोटे-छोटे छिद्र होते हैं। इन छिद्रों के द्वारा केन्द्रक के अन्दर का कोशिकाद्रव्य केन्द्रक के बाहर जा पाता है।
केन्द्रक में क्रोमोसोम होते हैं, जो कोशिका विभाजन के समय छड़ाकार दिखाई पड़ते हैं। क्रोमोसोम में आनुवांशिक गुण होते हैं, जो माता-पिता से DNA (डिऑक्सीराइबो न्यूक्लीक अम्ल) अणु के रूप में अगली संतति में जाते हैं। क्रोमोसोम DNA तथा प्रोटीन के बने होते हैं। DNA अणु में कोशिका के निर्माण व संगठन की सभी आवश्यक सूचनाएँ होती हैं।
जब कोशिका विभाजित नहीं हो रही होती है तब उसमें DNA, क्रोमैटिन पदार्थ के रूप में विद्यमान रहता है, परन्तु जब कभी भी कोशिका विभाजित होने वाली होती है, तब यह क्रोमोसोम में संगठित हो जाता है। कुछ जीवों में कोशिकीय जनन में केन्द्रक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रक्रिया में एक अकेली कोशिका विभाजित होकर दो नई कोशिकाएं बनाती है। यह कोशिका के विकास व परिपक्वन को निर्धारित करता है तथा साथ ही सजीव कोशिका को रासायनिक क्रियाओं को भी निर्देशित करता है।
बैक्टीरिया जैसे कुछ जीवों में कोशिका का केन्द्रकीय क्षेत्र अस्पष्ट होता है, क्योंकि इसमें केन्द्रक झिल्ली नहीं होती। ऐसे अस्पष्ट केन्द्रक क्षेत्र में केवल क्रोमैटिन पदार्थ होता है और ऐसे क्षेत्र को केन्द्रकाय. कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरात्मक प्रश्न)|26 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )|12 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos