Home
Class 9
BIOLOGY
दो कोशिकांगों का वर्णन करो जो पादप कोशिक...

दो कोशिकांगों का वर्णन करो जो पादप कोशिका में पाये जाते हैं।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पादप कोशिका का नामांकित चित्र

1. प्लैस्टिड-ये केवल पादप कोशिका में पाये जाते हैं। ये दो प्रकार के होते हैं
(i) क्रोमोप्लास्ट (रंगीन प्लैस्टिड)
(ii) ल्यूकोप्लास्ट (श्वेत तथा रंगहीन प्लैस्टिड)। (I) क्रोमोप्लास्ट-यह रंगीन वर्णक होते हैं। जिस प्नैस्टिड में क्लोरोफिल वर्णक होता है, वह क्लोरोप्लास्ट कहलाता है। पौधों में क्लोरोप्लास्ट प्रकाश-संश्लेषण के लिए बहुत आवश्यक होता है। क्लोरोप्लास्ट में क्लोरोफिल के अतिरिक्त विभिन्न पीले अथवा नारंगी रंग के वर्णक भी होते हैं।
(ii) ल्यूकोप्लास्ट-यह श्वेत तथा रंगहीन वर्णक होते हैं। यह प्राथमिक रूप से अंगक है, जिसमें स्टार्च, तेल तथा प्रोटीन जैसे पदार्थ संचित होते हैं।
प्लैस्ट्रिड की भीतरी रचना में बहुत सी झिल्ली वाली परतें होती हैं, जो स्ट्रोमा में स्थित होती हैं। प्लैस्टिड बाह्य रचना में माइटोकॉन्ड्रिया की तरह होते हैं और इनका भी अपना DNA तथा राइबोसोम होते हैं। j
लवकों के कार्य-1. हरित लवक में प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश-संश्लेषण के फलस्वरूप कार्बोहाइड्रेट्स का संश्लेषण होता है।
2. अवर्णी लवक शर्करा, तेल बूंदों तथा प्रोटीन का संग्रह करते हैं।
2. रसधानियाँ-ये ठोस अथवा तरल पदार्थों की संग्राहक थैलियाँ हैं। जन्तु कोशिका में ये या तो छोटी होती हैं या इनका अभाव होता है। पादप कोशिका में ये बड़ी होती हैं। कुछ में ये कोशिका के नाप की 50% से 90% के समान बड़ी होती हैं। पादप कोशिका की रसधानियों में कोशिका द्रव्य भरा रहता है और ये कोशिकाओं को स्फीति तथा कठोरता प्रदान करती हैं। पौधों के लिए आवश्यक बहुत से पदार्थ रसधानी में स्थित होते हैं। ये अमीनो अम्ल, शर्करा, विभिन्न कार्बनिक अम्ल तथा कुछ प्रोटीन हैं। एक कोशिकीय जीवों, जैसे अमीबा में भोजन इन्हीं रसधानियों में भरा रहता है।
कार्य- (i) पादप कोशिका में ये कोशिका को स्फीति तथा कठोरता प्रदान करती हैं।
(ii) आवश्यक पदार्थ अमीनो अम्ल, शर्करा व विभिन्न कार्बनिक अम्ल इनमें संचित रहते हैं।
(iii) कुछ कोशिकाओं में रसधानियाँ अपशिष्ट पदार्थों को बाहर निकालने व जल नियमन का कर्य भी करती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघुतरात्मक प्रश्न)|26 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )|12 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos