Home
Class 9
BIOLOGY
जटिल स्थायी ऊतक क्या है ? पौधों में पाये...

 जटिल स्थायी ऊतक क्या है ? पौधों में पाये जाने वाले जटिल स्थायी ऊतकों का वर्णन कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जटिल ऊतक-ये ऊतक एक से अधिक प्रकार की कोशिकाओं से मिलकर बने होते हैं तथा ये सभी कोशिकाएँ एक साथ मिलकर एक इकाई की तरह कार्य करती हैं । जाइलम और फ्लोएम इसी प्रकार के जटिल ऊतक हैं। इन दोनों को संवहन ऊतक भी कहते हैं और ये मिलकर संवहन बंडल का निर्माण करते हैं । यह ऊतक बड़े पौधों की एक विशेषता है, जो कि उनको स्थलीय वातावरण में रहने के अनुकूल बनाती है।
पौधों में पाए जाने वाले जटिल ऊतक निम्न प्रकार से हैं-
(1) जाइलम-यह चार प्रकार की कोशिकाओं-ट्रैकीड् (वाहिनिका), वाहिका, जाइलम पैरेन्काइमा और जाइलम फाइबर (रेशे) से मिलकर बना होता है। इन कोशिकाओं की कोशिका भित्ति मोटी होती है और इनमें से अधिकांश मृत होती हैं। ट्रैकीड् और वाहिकाओं की संरचना नलिकाकार होती है। इनके द्वारा पानी और खनिज लवण का ऊर्ध्वाधर संवहन होता है।
पैरेन्काइमा भोजन का संग्रह करता है और यह किनारे की ओर पानी के पार्वीय संवहन में मदद करता है। फाइबर (रेशे) मुख्यतः सहारा देने का कार्य करते हैं।

(2) फ्लोएम-फ्लोएम चार प्रकार के अवयवों से मिलकर बना होता है-चालनी नलिका, साथी (सहचरी) कोशिकाएँ, फ्लोएम पैरेन्काइमा और फ्लोएम फाइबर (रेशे)।
चालनी नलिका छिद्रित भित्ति वाली तथा नलिकाकार कोशिका होती है। फ्लोएम, जाइलम के असमान पदार्थों को कोशिकाओं में दोनों दिशाओं में गति करा सकते हैं । फ्लोएम पत्तियों से भोजन को पौधे के विभिन्न भागों तक पहुँचाता है। फ्लोएम रेशों को छोड़कर, फ्लोएम कोशिकाएँ जीवित कोशिकाएँ होती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|35 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )|12 Videos
SANJEEV PUBLICATION-ऊतक-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. पादप ऊतक विभज्योतक को समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. संवहन ऊतक को परिभाषित कीजिए तथा जायलम एवं फ्लोएम ऊतक में अन्तर स्पष्ट ...

    Text Solution

    |

  3. संयोजी ऊतक क्या हैं ? इनके क्या कार्य हैं ?

    Text Solution

    |

  4. किस प्रकार सिद्ध करोगे कि पौधों में वृदधि केवल निश्चित भागों में ही हो...

    Text Solution

    |

  5. पौधों में सरल स्थायी ऊतक कितने प्रकार के होते हैं ? प्रत्येक की संरचना...

    Text Solution

    |

  6. जटिल स्थायी ऊतक क्या है ? पौधों में पाये जाने वाले जटिल स्थायी ऊतकों क...

    Text Solution

    |

  7. एपिथीलियमी ऊतक पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. जन्तु ऊतक कितनी प्रकार के होते है ? एपिथिलियमी ऊतक के विभिन्न प्रकार...

    Text Solution

    |