Home
Class 9
BIOLOGY
एपिथीलियमी ऊतक पर एक संक्षिप्त टिप्पणी ल...

एपिथीलियमी ऊतक पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एपिथीलियमी ऊतक-जंतु के शरीर को ढकने या बाह्य रक्षा प्रदान करने वाले ऊतक को, एपिथीलियमी ऊतक कहते हैं । एपिथीलियम शरीर के अन्दर स्थित बहुत से अंगों और गुहिकाओं को ढकते हैं। ये भिन्न-भिन्न प्रकार के शारीरिक तंत्रों को एक-दूसरे से अलग करने के लिए अवरोध का निर्माण करते हैं। त्वचा, मुँह, आहारनली, रक्तवाहिनी, नली का अस्तर, फेफड़ों की कूपिका, वृक्कीय नली आदि सभी एपिथीलियमी ऊतक से बने होते हैं।
इस ऊतक की कोशिकाएँ एक-दूसरे से सटी होती हैं और ये एक अनवरत परत का निर्माण करती हैं। इन परतों के बीच चिपकाने वाले पदार्थ कम होते हैं तथा कोशिकाओं के बीच बहुत कम स्थान होता है। स्पष्टतः जो भी पदार्थ जन्तु के शरीर में प्रवेश करता है या निकलता है, वह एपिथीलियम की किसी परत से होकर अवश्य गुजरता है। इसके फलस्वरूप विभिन्न प्रकार की एपिथीलियमी कोशिकाओं के बीच की पारगम्यता शरीर तथा बाहरी वातावरण और शरीर के विभिन्न अंगों के बीच पदार्थों के आदान-प्रदान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
साधारणतया सभी एपिथीलियमों में एक बाह्य रेशेदार आधार झिल्ली उसे नीचे रहने वाले ऊतकों से अलग करती है। कार्यों के आधार पर विभिन्न एपिथीलियम की संरचनाएँ भी विभिन्न प्रकार की होती हैं, जैसे-शल्की एपिथीलियम, स्तम्भाकार एपिथीलियम, घनाकार एपिथीलियम आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • ऊतक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|35 Videos
  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )|12 Videos
SANJEEV PUBLICATION-ऊतक-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)
  1. पादप ऊतक विभज्योतक को समझाइए।

    Text Solution

    |

  2. संवहन ऊतक को परिभाषित कीजिए तथा जायलम एवं फ्लोएम ऊतक में अन्तर स्पष्ट ...

    Text Solution

    |

  3. संयोजी ऊतक क्या हैं ? इनके क्या कार्य हैं ?

    Text Solution

    |

  4. किस प्रकार सिद्ध करोगे कि पौधों में वृदधि केवल निश्चित भागों में ही हो...

    Text Solution

    |

  5. पौधों में सरल स्थायी ऊतक कितने प्रकार के होते हैं ? प्रत्येक की संरचना...

    Text Solution

    |

  6. जटिल स्थायी ऊतक क्या है ? पौधों में पाये जाने वाले जटिल स्थायी ऊतकों क...

    Text Solution

    |

  7. एपिथीलियमी ऊतक पर एक संक्षिप्त टिप्पणी लिखिए।

    Text Solution

    |

  8. जन्तु ऊतक कितनी प्रकार के होते है ? एपिथिलियमी ऊतक के विभिन्न प्रकार...

    Text Solution

    |