Home
Class 9
BIOLOGY
कोशिका सजीवों की मौलिक इकाई है। ऐसा कोई ...

कोशिका सजीवों की मौलिक इकाई है। ऐसा कोई भी कारण जो कोशिकाओं एवं ऊतकों को उचित प्रकार से कार्य करने से रोकता है, वह शरीर की समुचित क्रिया में कमी का कारण होता है। स्पष्ट कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

हम जानते हैं कि कोशिका हमारे शरीर की संरचनात्मक तथा क्रियात्मक इकाई होती है। इससे यह आशय है कि कोशिका द्वारा शरीर संरचना होती है तथा यह जीवित है। अतः यह शरीर में होने वाली विभिन्न रासायनिक क्रियाओं को सम्पन्न करती है। कोशिका निर्माण में अनेक कार्बनिक पदार्थ, जैसे-प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा अथवा लिपिड सहयोग देते हैं। कोशिका के अन्दर अनेक गतिविधियाँ होती रहती हैं, जैसे-गतिशीलता, कोशिका विभाजन कर, नई कोशिका का निर्माण, कोशिका में टूट-फूट की मरम्मत आदि। कोशिका का सम्बन्ध ऊतक से तथा ऊतक का सम्बन्ध अंग से है अत: अंगों तथा ऊतकों में भी विशिष्ट क्रियाएँ चलती रहती हैं, जैसे–फेफड़े सांस लेते हैं, वृक्क में निस्यंदन द्वारा मूत्र बनता है, मस्तिष्क सोचने का कार्य करता है।
हमारा शरीर विभिन्न अंग तंत्रों से बना है अतः ये सभी क्रियाएँ एक-दूसरे से सम्बन्धित हैं। यदि वृक्क में निस्यंदन न हो तो विषैले पदार्थ हमारे शरीर में एकत्रित हो जाएंगे। इस परिस्थिति में मस्तिष्क उचित प्रकार से कार्य नहीं करेगा। इन सभी कार्यों को करने के लिए कोशिकाओं को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। यह ऊर्जा भोजन द्वारा मिलती है अतः ऐसा कोई भी कारक जो कोशिकाओं एवं ऊतकों को उचित प्रकार से कार्य करने से रोकता है, वह हमारे शरीर की समुचित क्रिया में कमी का कारण होता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|34 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos