Home
Class 9
BIOLOGY
रोगाणुओं के विभिन्न प्रकारों को वर्गीकृत...

रोगाणुओं के विभिन्न प्रकारों को वर्गीकृत कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रोगाणुओं के प्रकार (Kinds of pathogens)-जीव विज्ञान की दृष्टि से सूक्ष्म जीवों को विभिन्न श्रेणियों में रखा जाता है। मानव में रोग उत्पन्न करने वाले विभिन्न रोगाणुओं और उनकी श्रेणियों का संक्षिप्त विवरण निम्न प्रकार है-
(1) विषाणु (Virus)-ये मानव में रोग उत्पन्न करने वाले सबसे सूक्ष्म रोगाणु हैं। संरचना एवं व्यवहार की दृष्टि से ये शेष सजीवों से भिन्न होते हैं। चिकन पोक्स (Chicken Pox), पोलियो (Polio), रेबीज, जुकाम, हिपेटाइटिस (Hepatitis), फ्लू (Flu), डेंगू बुखार, एड्स (AIDS) आदि विषाणु जनित मानव रोग हैं।
(2) जीवाणु (Bacteria)-विभिन्न प्रकार के परजीवी जीवाणु, मानव शरीर में प्रवेश कर कई प्रकार के रोग उत्पन्न करते हैं। हैजा (Cholera), प्लेग (Plague), निमोनिया (Pneumonia), कुष्ठ (Leprosy), तपेदिक (Tuberculosis) आदि जीवाणु जनित मानव रोगों के कुछ उदाहरण हैं। स्वच्छता के नियमों का पालन कर इनके संक्रमण से बचा जा सकता है। रोग हो जाने पर डॉक्टर की सलाह पर प्रतिजैविक औषधियों का उपयोग कर इन रोगों से पूर्ण मुक्ति पाई जा सकती है।
(3) प्रोटोजोआ (Protozoa)-कुछ एककोशीय जीव प्रोटोजोआ भी मानव शरीर में परजीवी की तरह निवास कर रोग उत्पन्न करते हैं। कालाजार तथा मलेरिया प्रोटोजोआ जनित रोग के प्रमुख उदाहरण हैं। मलेरिया के कारण प्रतिवर्ष बहुत जन एवं धन की हानि होती है। यह प्लाज्मोडियम (Plasmodium) वंश के प्रोटोजोआ द्वारा होता है। प्लाज्मोडियम के अतिरिक्त ट्रिपेनोसोमा, अमीबा, लैसमानिया, जियार्डिया आदि प्रोटोजोआ भी मानव रोग के कारण हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|34 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos