Home
Class 9
BIOLOGY
एड्स का निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत...

एड्स का निम्नलिखित शीर्षकों के अंतर्गत वर्णन कीजिए -
रोगजनक का नाम , (ii) विषाणु की प्रतिकृति का चित्र , (iii) रोग के चार प्रमुख लक्षण , (iv) रोकथाम के उपाय , (v) रोग की पुष्टि हेतु परीक्षण का नाम।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

एड्स (AIDS)-इसका पूरा नाम एक्वायर्ड इम्युनो डेफिसिएंसी सिन्ड्रोम है। यह बीमारी HIV (मन इम्यूनो डेफिसिएंसी वायरस) के कारण होती है।
एड्स के संक्रमण के कारण-
(1) एक संक्रमित व्यक्ति से दूसरे स्वस्थ व्यक्ति में एड्स का संक्रमण लैंगिक संपर्क द्वारा हो सकता है।
(2) रक्त स्थानान्तरण द्वारा, जैसे AIDS से ग्रसित व्यक्ति का रक्त स्वस्थ व्यक्ति को स्थानान्तरित किया जाए।
(3) संक्रमित सूई या ब्लेड के प्रयोग से।
(4) गर्भावस्था में रोगी माता द्वारा या रोगी माता द्वारा शिशु को स्तनपान द्वारा हो सकता है।
लक्षण-(1) लसीका ग्रन्थि में सूजन।
(2) प्रतिरक्षा तंत्र कमजोर हो जाता है।
(3) रक्त कणिकाओं की कमी से रक्तस्त्राव एवं लगातार बुखार रहता है।
(4) शरीर का भार कम होने लगता है।
(5) प्रतिरक्षा तंत्र नष्ट हो जाने पर छोटे से छोटे संक्रमण का भी बड़ा प्रभाव शरीर में परिलक्षित होता है, जैसेखाँसी-जुकाम होने पर निमोनिया हो सकता है।
रोकथाम एवं उपचार
(1) शिक्षा का प्रसार किया जाना चाहिए ताकि लोगों में यौन संक्रमित रोगों एवं एड्स के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो सके।
(2) एच.आई.वी. संक्रमित व्यक्ति का रुधिर अन्य को नहीं दिया जाना चाहिए।
(3) एक बार प्रयोगी (डिस्पोजेबल) सूई का ही उपयोग करना चाहिए। यदि ऐसा सम्भव न हो तो सूई को ब्लीच घोल से साफ करना चाहिए, इससे एच.आई.वी. नष्ट हो जाते हैं।
(4) असुरक्षित एवं अवांछनीय यौन सम्बन्धों से बचना चाहिए।
(5) नशा मुक्ति अभियान चलाया जाना चाहिए क्योंकि सुई से नशा लेने वालों में इस रोग के प्रसार की आशंका अधिक रहती है।
(6) वर्तमान में एड्स के उपचार हेतु प्रभावी औषधि का टीका उपलब्ध नहीं है परन्तु इस दिशा में प्रयास जारी हैं, फिर भी कई एन्टीरेट्रोवाइरल औषधियों का उपयोग रोग को नियंत्रण में रखने हेतु किया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते है

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न)|34 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos