Home
Class 9
BIOLOGY
जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है ?...

जीवन के लिए वायुमंडल क्यों आवश्यक है ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जीवों के लिए वायुमण्डल बहुत आवश्यक है। यही हमारे जीवन का आधार है।
(1) पृथ्वी पर जीवन वायु के घटकों का ही परिणाम है। स्थलीय जन्तु श्वसन के लिए ऑक्सीजन वायुमण्डल से प्राप्त करते हैं और जलीय जीव इसे पानी में घुली हई अवस्था में प्राप्त करते हैं। (2) यूकेरियोटिक कोशिकाओं तथा बहुत सी प्रोकेरियोटिक कोशिकाओं को ग्लूकोज अणुओं को तोड़ने तथा उससे ऊर्जा प्राप्त करने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है। इसी कारण कार्बन डाइऑक्साइड उत्पन्न होती है। (3) पेड़-पौधे इस कार्बन डाइऑक्साइड को ग्लूकोज में बदलते हैं तथा अपने लिए भोजन के रूप में प्राप्त करते हैं। (4) वायुमण्डल ने पूरी पृथ्वी को एक कंबल की तरह ढांप रखा है। वायु ताप की कुचालक है इसलिए पृथ्वी का औसत तापमान पूरे वर्ष नियत रहता है । यह दिन के समय तापमान को बढ़ने से रोकता है और रात के समय ऊष्मा को पृथ्वी के बाहरी अंतरिक्ष में जाने की दर को कम करता है। इस प्रकार मौसम सम्बन्धी सभी क्रियाएँ वायुमण्डल द्वारा निर्मित होती हैं। इसलिए जीवन के लिए वायुमण्डल आवश्यक है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (बहुचयनात्मक प्रश्न )|2 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थान वाले प्रश्न )|5 Videos
  • प्राकृतिक संपदा

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न ( निबन्धात्मक प्रश्न )|16 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|7 Videos
  • हम बीमार क्यों होते है

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|8 Videos