Home
Class 9
BIOLOGY
खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ...

खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

खाद-खाद में कार्बनिक पदार्थों की मात्रा अधिक होती है तथा यह मिट्टी को अल्प मात्रा में पोषक प्रदान करते हैं। खाद को जन्तुओं के अपशिष्ट तथा पौधों के कचरे के अपघटन से तैयार किया जाता है। यह मिट्टी को पोषकों एवं कार्बनिक पदार्थों से परिपूर्ण करती है और मिट्टी की उर्वरता को बढ़ाती है।
खाद बनाने की प्रक्रिया में विभिन्न जैव पदार्थ के उपयोगों के आधार पर खाद को निम्न वर्गों में विभाजित किया जाता है
(i) कम्पोस्ट तथा वर्मी कम्पोस्ट-कम्पोस्टीकरण प्रक्रिया में कृषि अपशिष्ट पदार्थ, जैसे- पशुधन का मलमूत्र (गोबर आदि), सब्जी के छिलके एवं कचरा, जानवरों द्वारा परित्यक्त चारे, घरेलू कचरे, सीवेज कचरे, फेंके हुए खरपतवार आदि को गड्ढों में विगलित करते हैं। कम्पोस्ट में कार्बनिक पदार्थ तथा पोषक बहुत अधिक मात्रा में होते हैं।
कम्पोस्ट को केंचुओं द्वारा पौधों तथा जानवरों के अपशिष्ट पदार्थों के शीघ्र निरस्तीकरण की प्रक्रिया द्वारा बनाया जाता है, जिसे वर्मी कम्पोस्ट कहते हैं।
(ii) हरी खाद-फसल उगाने से पहले खेतों में कुछ पौधे, जैसे- पटसन, मूंग अथवा ग्वार आदि उगा देते हैं और तत्पश्चात् उन पर हल चलाकर खेत की मिट्टी में मिला दिया जाता है। ये पौधे हरी खाद में परिवर्तित हो जाते हैं, जो मिट्टी को नाइट्रोजन तथा फॉस्फोरस से परिपूर्ण करने में सहायक होते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|35 Videos
  • ऊतक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|7 Videos
SANJEEV PUBLICATION-खाद्य संसाधनों में सुधार-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )
  1. पौधों की वृद्धि के लिए किन पोषक तत्वों की आवश्यकता है? ये पौधे कैसे प्...

    Text Solution

    |

  2. पौधों से हमें क्या-क्या भोज्य पदार्थ मिलते हैं ? एक वर्ष में हम कितनी ...

    Text Solution

    |

  3. फसल सुधारने के क्या उद्देश्य हैं ? पैदावार बढ़ाने के लिए क्या कार्य कि...

    Text Solution

    |

  4. फसल की किस्मों में सुधार के कौन-कौन से कारक हैं? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. सिंचाई से क्या आशय है? सिंचाई के मुख्य स्रोत क्या हैं ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. एक किसान ने अपने खेत में निरन्तर चार वर्षों तक एक ही किस्म की फसल बोई,...

    Text Solution

    |

  8. फसल सुरक्षा प्रबंधन से क्या आशय है? यह कार्य कैसे किया जाता है?

    Text Solution

    |

  9. पशुपालन क्या है ? इसके क्या उद्देश्य हैं ? नस्ल सुधार के लिए हम किस वि...

    Text Solution

    |

  10. मुर्गीपालन की प्रक्रिया को निम्न चरणों के आधार पर समझाइए - आवास

    Text Solution

    |

  11. मुर्गीपालन की प्रक्रिया को निम्न चरणों के आधार पर समझाइए - रोगों से स...

    Text Solution

    |

  12. मत्स्यकी से क्या आशय है ? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |