Home
Class 9
BIOLOGY
फसल सुरक्षा प्रबंधन से क्या आशय है? यह क...

फसल सुरक्षा प्रबंधन से क्या आशय है? यह कार्य कैसे किया जाता है?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

फसल सुरक्षा प्रबंधन-खेतों में फसल को हानि पहुँचाने वाले दो कारक हैं-(i) खरपतवार (ii) कीट तथा पीड़क। इन्हें रोकने के लिए किए गए उपाय सुरक्षा प्रबंधन हैं। इसके लिए निम्न उपाय किये जा सकते हैं
(1) खरपतवार-अनचाहे अथवा अनावश्यक पादप जो फसलों के साथ उग जाते हैं, उन्हें खरपतवार कहते हैं । खरपतवार पोषण, जल एवं प्रकाश की प्राप्ति के लिए फसल से प्रतिस्पर्धा करती है तथा फसल उत्पादन कम हो जाता है। गेहूँ एवं चावल के खेतों में उगने वाली खरपतवार में बथुआ, चौलाई, जवी एवं घास आदि हैं।
(2) कीट तथा पीड़क-प्रायः कीट-पीड़क तीन प्रकार से पौधों पर आक्रमण करते हैं
(i) ये मूल तने तथा पत्तियों को काट देते हैं।
(ii) ये पौधों के विभिन्न भागों से कोशिकीय रस चूस लेते हैं।
(iii) ये तने तथा फलों में छिद्र कर देते हैं।
इस प्रकार ये फसल को खराब कर देते हैं और फसल उत्पादन कम हो जाता है।
नियंत्रण के उपाय-पौधों में रोग बैक्टीरिया, कवक तथा वायरस जैसे रोग कारकों द्वारा होता है। ये मिट्टी, पानी तथा हवा में उपस्थित रहते हैं और इन माध्यमों द्वारा ही पौधों में फैलते हैं।
अतः खरपतवार, कीट तथा रोगों पर नियंत्रण कई विधियों द्वारा किया जा सकता है। इनमें से सर्वाधिक प्रचलित विधि पीड़कनाशी रसायन का उपयोग है। इसके अन्तर्गत शाकनाशी, कीटनाशी तथा कवकनाशी आते हैं। इन रसायनों को फसल के पौधों पर छिड़कते हैं अथवा बीज और मिट्टी के उपचार के लिए उपयोग करते हैं। लेकिन इनके अधिकाधिक उपयोग से बहुत सी समस्याएँ उत्पन्न हो जाती हैं, जैसे कि ये कई पौधों तथा जानवरों के लिए विषैले हो सकते हैं और पर्यावरण प्रदूषण के कारण बन जाते हैं।
यांत्रिक विधि द्वारा भी खरपतवार हटाये जा सकते हैं । इसके अतिरिक्त निरोधक विधियाँ, जैसे-समय पर फसल उगाना, उचित क्यारियाँ तैयार करना, अंतरा-फसलीकरण तथा फसल चक्र खरपतवार को नियंत्रित करने में सहायक होती हैं।
पीड़कों पर नियंत्रण पाने के लिए प्रतिरोध क्षमता वाली किस्मों का उपयोग तथा ग्रीष्म काल में हल से जुताई कुछ निरोधक विधियाँ हैं । इस विधि में खरपतवार तथा पीड़कों को नष्ट करने के लिए गर्मी के मौसम में गहराई तक हल चलाया जाता है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • खाद्य संसाधनों में सुधार

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (लघूत्तरात्मक प्रश्न )|35 Videos
  • ऊतक

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|8 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    SANJEEV PUBLICATION|Exercise अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न)|7 Videos
SANJEEV PUBLICATION-खाद्य संसाधनों में सुधार-अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्न (निबन्धात्मक प्रश्न - )
  1. पौधों की वृद्धि के लिए किन पोषक तत्वों की आवश्यकता है? ये पौधे कैसे प्...

    Text Solution

    |

  2. पौधों से हमें क्या-क्या भोज्य पदार्थ मिलते हैं ? एक वर्ष में हम कितनी ...

    Text Solution

    |

  3. फसल सुधारने के क्या उद्देश्य हैं ? पैदावार बढ़ाने के लिए क्या कार्य कि...

    Text Solution

    |

  4. फसल की किस्मों में सुधार के कौन-कौन से कारक हैं? वर्णन कीजिए।

    Text Solution

    |

  5. खाद क्या है? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  6. सिंचाई से क्या आशय है? सिंचाई के मुख्य स्रोत क्या हैं ? समझाइए।

    Text Solution

    |

  7. एक किसान ने अपने खेत में निरन्तर चार वर्षों तक एक ही किस्म की फसल बोई,...

    Text Solution

    |

  8. फसल सुरक्षा प्रबंधन से क्या आशय है? यह कार्य कैसे किया जाता है?

    Text Solution

    |

  9. पशुपालन क्या है ? इसके क्या उद्देश्य हैं ? नस्ल सुधार के लिए हम किस वि...

    Text Solution

    |

  10. मुर्गीपालन की प्रक्रिया को निम्न चरणों के आधार पर समझाइए - आवास

    Text Solution

    |

  11. मुर्गीपालन की प्रक्रिया को निम्न चरणों के आधार पर समझाइए - रोगों से स...

    Text Solution

    |

  12. मत्स्यकी से क्या आशय है ? यह कितने प्रकार की होती है ? समझाइए।

    Text Solution

    |