Home
Class 9
CHEMISTRY
गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनने...

गर्मियों में हमें सूती कपड़े क्यों पहनने चाहिए?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

शारीरिक प्रक्रिया के कारण उत्पन्न ऊष्मीय ऊर्जा को कम करने एवं शरीर के ताप को स्थिर रखने के लिए गर्मी में हमें ज्यादा पसीना आता है। वाष्पीकरण की गुप्त ऊष्मा के बराबर ऊष्मीय ऊर्जा हमारे शरीर से अवशोषित होती है, जिससे शरीर को शीतलता मिलती है। सूती कपड़ों में जल का अवशोषण अधिक होता है, इसलिए हमारा पसीना इसमें अवशोषित होकर वायुमण्डल में आसानी से वाष्पीकृत हो जाता है। इसलिए गर्मियों में हमें सूती कपड़े ही पहनने चाहिए।
Promotional Banner