Home
Class 9
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ ह...

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की क्या सीमाएँ हैं ?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की सीमाएँ–गोलाकार (वर्तुलाकार) कक्ष में चक्रण करते हुए इलेक्ट्रॉन स्थायी नहीं रह सकता है क्योंकि कोई भी आवेशित कण गोलाकार कक्ष में त्वरित होगा। त्वरण के दौरान आवेशित कणों से ऊर्जा का विकिरण होगा। इस प्रकार स्थायी कक्ष में घूमता हुआ इलेक्ट्रॉन अपनी ऊर्जा विकिरित करेगा और नाभिक से टकरा जाएगा। इसका अभिप्राय यह होगा कि परमाणु अस्थायी है, परन्तु वास्तव में परमाणु स्थायी होते हैं । इसका समाधान रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल में नहीं किया जा सका।
Promotional Banner