Home
Class 9
CHEMISTRY
उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-परमाणु संख्...

उदाहरण के साथ व्याख्या कीजिए-परमाणु संख्या, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक और समभारिक। समस्थानिकों के कोई दो उपयोग लिखिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

परमाणु संख्या-किसी तत्व के परमाणु के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन की संख्या को उसकी परमाणु संख्या कहते हैं। जैसे-हाइड्रोजन की परमाणु संख्या 1 है क्योंकि इसके नाभिक में 1 प्रोटॉन होता है। कार्बन की परमाणु संख्या 6 है क्योंकि इसके नाभिक में 6 प्रोटॉन होते हैं।
द्रव्यमान संख्या-किसी तत्व के नाभिक में उपस्थित प्रोटॉन और न्यूट्रॉन की कुल संख्या द्रव्यमान संख्या कहलाती है। जैसे-कार्बन की द्रव्यमान संख्या 12 है क्योंकि कार्बन के नाभिक में 6 प्रोटॉन और 6 न्यूट्रॉन होते हैं। ऐलुमिनियम की द्रव्यमान संख्या 27 है क्योंकि इसके नाभिक में 13 प्रोटॉन और 14 न्यूट्रॉन होते हैं।
समस्थानिक-किसी तत्व के ऐसे परमाणु जिनकी परमाणु संख्या समान होती है किन्तु द्रव्यमान संख्या भिन्न-भिन्न होती है वे उस तत्व के समस्थानिक कहलाते हैं। समस्थानिकों के उदाहरण
(क) हाइड्रोजन के समस्थानिक-हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक होते हैं, जो निम्न प्रकार से हैं -

(ख) क्लोरीन के समस्थानिक-क्लोरीन (CI) के दो समस्थानिक होते हैं- `""_17^35Cl` और `""_17^37Cl`
(i) `""_17^35Cl` -इसमें प्रोटॉन 17 और न्यूट्रॉन 18 (35 - 17) होते हैं।
(ii) `""_17^37Cl` - इसमें प्रोटॉन 17 और न्यूट्रॉन 20 (37 -17) होते हैं।
(4) समभारिक-तत्वों के ऐसे परमाणु, जिनके परमाणु क्रमांक (संख्या) भिन्न-भिन्न लेकिन द्रव्यमान संख्या (न्यूक्लियॉनों की संख्या) समान होती हैं, समभारिक कहलाते हैं। समभारिकों के कुछ प्रमुख उदाहरण निम्न प्रकार हैं - आर्गन `""_18Ar^40`, पोटेशियम `""_19K^40` तथा कैल्सियम `""_20Ca^40` परस्पर समभारिक हैं।
समस्थानिकों के उपयोग-(1) यूरेनियम के एक समस्थानिक का उपयोग परमाणु भट्टी में ईंधन के रूप में होता है। (2) कैंसर के उपचार में कोबाल्ट (Co-60) के समस्थानिक का उपयोग होता है। (3) घेघा रोग के इलाज में आयोडीन (1-131) के समस्थानिक का उपयोग होता है।
Promotional Banner