Home
Class 9
CHEMISTRY
रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के मुख्य बिन्दु ...

रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल के मुख्य बिन्दु क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

रदरफोर्ड ने अपने परमाणु मॉडल को निम्न प्रकार से प्रस्तुत किया - (i) परमाणु का सम्पूर्ण द्रव्यमान और धन आवेश एक अत्यन्त छोटे भाग में केन्द्रित होता है, जिसे नाभिक कहा जाता है। (ii) परमाणु का अधिकांश भाग रिक्त होता है। (iii) इलेक्ट्रॉन नाभिक के चारों ओर निश्चित कक्षाओं (वर्तुलाकार मार्ग) में चक्कर लगाते हैं। (iv) नाभिक का आकार, परमाणु के आकार की तुलना में काफी कम होता है।
Promotional Banner