Home
Class 9
CHEMISTRY
निऑन (Ne) व आर्गन (Ar) अक्रिय गैस क्यों ...

निऑन (Ne) व आर्गन (Ar) अक्रिय गैस क्यों हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

बोर-बरी के नियमानुसार किसी परमाणु के बाह्यतम कक्ष में अधिकतम 8 इलेक्ट्रॉन हो सकते हैं । यह देखा गया था कि जिन तत्त्वों के परमाणुओं के बाह्यतम कक्ष पूर्ण रूप से इलेक्ट्रॉनों (8) से भरे होते हैं, वे रासायनिक रूप से अक्रिय होते हैं अर्थात् ऐसे तत्वों की संयोजकता शून्य होती है। निऑन का इलेक्ट्रॉनिक विन्यास 2, 8 तथा ऑर्गन का 2, 8, 8 होता है। अतः इनके बाह्यतम कक्ष (क्रमशः L और M) पूर्ण भरे हैं। इस कारण ये तत्व अक्रिय होते हैं तथा ये दोनों तत्व गैसें हैं, इसलिए इन्हें .अक्रिय गैस. कहा जाता है।
Promotional Banner