Home
Class 9
BIOLOGY
वर्टीब्रेटा (कशेरुक प्राणी) को विभिन्न व...

वर्टीब्रेटा (कशेरुक प्राणी) को विभिन्न वर्गों में बाँटने के आधार की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सभी वर्टीबेटा जन्तुओं में वास्तविक मेरुदण्ड एवं अन्तः कंकाल पाया जाता है। इसलिए जन्तुओं में पेशियों का वितरण होता है। इनमें ऊतकों एवं अंगों का जटिल विभेदन पाया जाता है। सभी जन्तुओं में नोटोकॉर्ड, मेरुरज्जु, त्रिकोरिक शरीर, युग्मित क्लोम थैली एवं देहगुहा पाई जाती है। पेशियाँ तथा अस्थियाँ प्रचलन में सहायक होती हैं। इन जन्तुओं में नेत्र, कर्ण एवं घ्राणेन्द्रियाँ आदि संवेदांग पाये जाते हैं।
वर्टीब्रेटा को उपर्युक्त लक्षणों के आधार पर अनलिखित छहः वर्गों में विभाजित किया जाता है 1.सायक्लोस्टोमेटा,2. मत्स्य,3. जल स्थलचर 4. सरीसृप 5. पक्षी तथा 6. स्तनपायी।
1. सायक्लोस्टोमेटा-ये बिना जबड़े के कशेरुकी हैं। इनका लंबे ईल के आकार का शरीर होता है। इनकी त्वचा शल्क रहित और चिकनी होती है। ये बाह्य परजीवी होते हैं और दूसरे कशेरुकी से संबद्ध होते हैं। उदाहरण-हैग फिश, पेट्रोमाइजॉन।
2. मत्स्य-ये जलीय जन्तु हैं। इनमें त्वचा पर स्केल पाये जाते हैं। श्वसन क्लोम द्वारा होता है। ये असमतापी प्राणी हैं। कंकाल अस्थियों या उपास्थियों का होता है। ये अण्डे देते हैं। उदाहरण-रोहू, शार्क, लेबियो, हिप्पोकेम्पस आदि।
3. जल स्थलचर-ये जल और स्थल दोनों जगह रहते हैं। ये शल्कहीन, असमतापी व अण्ड प्रजक होते हैं। श्वसन क्लोम, त्वचा तथा फेफड़ों द्वारा होता है। उदाहरण-मेंढक, टोड, सेलामेंडर आदि।
4. सरीसृप- इनका शरीर शल्कों से ढका हुआ, श्वसन फेफड़ों द्वारा,हृदय त्रिकक्षीय, असमतापी व अण्डज प्राणी हैं। ये भूमि पर पेट के बल रेंग कर चलते हैं। उदाहरणकछुआ, साँप, छिपकली, मगरमच्छ आदि।
5. पक्षी-ये वायु में उड़ते हैं। इनके अग्रपाद पंखों में रूपान्तरित होते हैं। मुख के आगे चोंच होती है। शरीर कोमल परों से ढका होता है। हृदय चार वेश्मी होता है। ये अण्डे देते हैं। उदाहरण-कबूतर, तोता ,सारस ,कौवा , गौरैया, बतख, मोटर आदि।
6. स्तनपायी-ये समतापी होते हैं। त्वचा पर बाल, स्वेद व तैल ग्रन्थियाँ पाई जाती हैं। हृदय चार कक्षीय, श्वसन फेफड़ों द्वारा, बाह्य कर्ण व स्तन ग्रन्थियाँ पाई जाती हैं। ये बच्चों को जन्म देते हैं। उदाहरण-मनुष्य, बन्दर, गाय, भैंस, शेर, बिल्ली, कुत्ता, कंगारू आदि।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • जीवों में विविधता

    MITTAL PUBLICATION|Exercise पाठ्य पुस्तक के अभ्यास-प्रश्न व उनके उत्तर|6 Videos
  • जीवों में विविधता

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|12 Videos
  • जीवों में विविधता

    MITTAL PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |10 Videos
  • जीवन की मौलिक इकाई

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|7 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise लघुउत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |15 Videos