Home
Class 9
BIOLOGY
जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्...

जंगल वायु, मृदा तथा जलीय स्रोत की गुणवत्ता को कैसे प्रभावित करते हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

जंगल (वन) तीनों प्राकृतिक स्रोतों-वायु, जल तथा मृदा की गुणवत्ता को निम्नलिखित प्रकार से प्रभावित करते है
1. जंगल वायुमण्डल में `CO_2` तथा `O_2` के अनुपात को बनाए रखते हैं-वृक्ष हमारे पर्यावरण से `CO_2` गैस को अवशोषित करके तथा `O_2` गैस मुक्त करके पर्यावरण को स्वच्छ करने का महत्त्वपूर्ण कार्य करते हैं, जिसके कारण वायुमण्डल में `CO_2` और `O_2` की मात्रा का अनुपात ठीक बना रहता है।
2. जंगल मृदा अपरदन को रोकने में सहायक होते हैं वृक्षों तथा अन्य पौधों एवं वनस्पतियों की जड़ें मिट्टी को जकड़े रहती हैं। यह जल तथा वायु के तेज प्रवाह में अवरोध उत्पन्न करते हैं जिसके कारण मृदा का अपरदन नहीं होने पाता है तथा मृदा की ऊपरी उपजाऊ परत का संरक्षण होता रहता है।
3. जंगल जलस्रोतों के पुनः पूरण में सहायक होते हैंवृक्ष वाष्पोत्सर्जन की प्रक्रिया द्वारा अत्यधिक मात्रा में जलवाष्प उत्सर्जित करते हैं। यह जलवाष्प संघनित होकर वर्षा वाले बादलों में परिवर्तित हो जाती है। यदि किसी क्षेत्र में वृक्षों की संख्या कम होगी तो उस क्षेत्र में वर्षा कम होगी, परिणामस्वरूप, उस क्षेत्र में जल की कमी हो जायेगी और एक समय ऐसा आयेगा कि वह क्षेत्र मरुस्थल (रेगिस्तान) बन सकता है। अतः ऐसे स्थानों पर वृक्षारोपण और उनकी सुरक्षा करना बहुत आवश्यक है।
इस प्रकार हम कह सकते हैं कि वन वृक्ष वर्षा को आकर्षित करते हैं जिससे हमारे जलस्रोतों का पुनः पूरण होता रहता है। अत: वन (जंगल) हमारे राष्ट्र की अमूल्य निधि है।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • प्राकृतिक सम्पदा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (वस्तुनिष्ठ प्रश्न)|12 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न (रिक्त स्थान भरो )|4 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise लघुउत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |15 Videos
  • जीवों में विविधता

    MITTAL PUBLICATION|Exercise लघूत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |10 Videos
  • हम बीमार क्यों होते हैं

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)|26 Videos