Home
Class 9
BIOLOGY
सामुदायिक स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? सामु...

सामुदायिक स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वारा किए जाने वाले किन्हीं सात महत्वपूर्ण कार्यो को लिखिए |

लिखित उत्तर

Verified by Experts

सामुदायिक स्वास्थ्य-सम्पूर्ण व्यक्तिगत स्वास्थ्य और उसके साथ-साथ समुदाय के स्वास्थ्य हेतु महत्त्वपूर्ण पर्यावरणीय सेवाएँ उपलब्ध करना सामुदायिक स्वास्थ्य कहलाता है।
सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं के अन्तर्गत निम्न कार्य सम्मिलित हैं-
1. पर्यावरण की सफाई-सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण की सफाई बहुत आवश्यक है। इसके लिए अपशिष्ट पदार्थों का निपटान जैसे-मूत्राशय, शौचालय, सेप्टिक टेंक, सोकपिट, कम्पोस्ट पिट की व्यवस्था होनी चाहिए। प्रदूषण रोकने की व्यवस्था होनी चाहिए। स्वच्छ जल उपलब्ध कराना, सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए व्यवस्था बनाना, शुद्ध और कीटाणु रहित भोजन उपलब्ध कराना आदि।
2. उचित चिकित्सा सुविधाएँ-बीमारों की चिकित्सा व उचित देख-रेख के लिए अच्छी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध होनी चाहिए। इसके लिए स्वयंसेवी संस्थाओं का सहयोग भी लिया जा सकता है।
3. स्वास्थ्य शिक्षा-अच्छे स्वास्थ्य और रोगों को फैलने से रोकने के लिए लोगों को शिक्षित करना, सन्तुलित भोजन, नशाखोरी की बुरी आदत एवं उसके दुष्प्रभावों आदि की जानकारी रेडियो, टेलीविजन, समाचार पत्रों, व्यक्तिगत सम्पर्क या छपी हुई सामग्री द्वारा देना अति आवश्यक है।
4. संक्रमण रोगों से बचाव एवं उनकी रोकथामसामान्य रोगों से बचाव के टीके लगवाना, जैसे-हैजा, चेचक, काली खाँसी, टिटेनस, पोलियो, टाइफॉइड आदि। मलेरिया उन्मूलन, फाइलेरिया की रोकथाम, कुष्ठ रोग की रोकथाम, क्षयरोग की रोकथाम आदि के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयास करने चाहिए।
5. मातृ एवं शिशु कल्याण-शिशु के जन्म होने के पश्चात् उसकी उचित देखभाल, बच्चों को मुख्य रोगों से बचाव के टीके लगवाना, अल्परक्तता या कुपोषण सम्बन्धी रोगों की जानकारी, परीक्षण व बचाव आदि की व्यवस्था होनी चाहिए।
6. परिवार नियोजन-परिवार को स्वस्थ और सीमित रखने के लिए परिवार नियोजन की शिक्षा व परिवार नियोजन की चिकित्सकीय व्यवस्था की जानी चाहिए। इससे जहाँ एक ओर जनसंख्या सीमित या नियन्त्रित होगी, वहीं दूसरी ओर सामुदायिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
7. पार्कों एवं व्यायामशालाओं का प्रबन्ध-सामुदायिक स्वास्थ्य के लिए पार्कों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे लोगों को श्वास के लिए स्वच्छ वायु मिल सके। इसके अलावा मनुष्य को निरोगी, स्वस्थ और बलिष्ठ बनाये रखने के लिए व्यायामशालाओं की व्यवस्था होनी चाहिए।
8. विद्यालय स्वास्थ्य सेवाएँ-इसमें विद्यालय के बच्चों की जाँच, उनको टीके लगवाना, औषधियाँ देना, परामर्श देना, सफाई व स्वच्छता का ध्यान रखना, व्यक्तिगत सफाई की ओर ध्यान देना, स्वास्थ्य शिक्षा देना और मध्याह्नकालीन अल्पाहार की व्यवस्था शामिल है।
9. आँकड़े एकत्रित करना-सामुदायिक स्वास्थ्य कर्मचारी विभिन्न संक्रामक रोगों, जैसे-हैजा, चेचक, टाइफॉइड, कुष्ठ, मलेरिया, पोलियो आदि के निश्चित आँकड़े एकत्रित करने के लिए प्रशिक्षित किये जाते हैं और उन्हें स्वास्थ्य योजना बनाने वालों को भेजते हैं। इन आंकड़ों के आधार पर सामुदायिक स्वास्थ्य योजनाएँ बनाई जाती हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हम बीमार क्यों होते हैं

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघूत्तरांत्मक प्रश्न)|53 Videos
  • प्राकृतिक सम्पदा

    MITTAL PUBLICATION|Exercise लघुउत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न |15 Videos
MITTAL PUBLICATION-हम बीमार क्यों होते हैं-परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरात्मक एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. विभव प्रवणता की परिभाषा लिखो।।

    Text Solution

    |

  2. अच्छे स्वास्थ्य की चार दशाएँ बताइए।

    Text Solution

    |

  3. सामुदायिक स्वास्थ्य किसे कहते हैं ? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों द्वार...

    Text Solution

    |

  4. अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्यावरण को प्रदूषण रहित बनाये रखना कठिन क्यों ...

    Text Solution

    |

  5. दो उदाहरण देकर समझाइए किस प्रकार व्यक्ति का स्वास्थ्य वातावरण द्वारा प...

    Text Solution

    |

  6. यदि आपका घर स्वच्छ है, परन्तु पास-पड़ोस स्वच्छ नहीं है तो क्या आप स्वस...

    Text Solution

    |

  7. जीवन के लिए जल क्यों आवश्यक है?

    Text Solution

    |

  8. व्यक्तिगत स्वास्थ्य और सामुदायिक स्वास्थ्य में परस्पर क्या सम्बन्ध है?

    Text Solution

    |

  9. भूख की समस्या को दूर करने के लिए हमें क्या करना चाहिए?

    Text Solution

    |

  10. 'पर्यावरण' शब्द से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  11. संक्रमित रोग क्या हैं?

    Text Solution

    |

  12. संचरणीय तथा असंचरणीय रोगों में अन्तर स्पष्ट कीजिए।

    Text Solution

    |

  13. मलेरिया के कारक जीव तथा वाहक का नाम लिखिए।

    Text Solution

    |

  14. निम्नलिखित सूक्ष्म जीवों द्वारा उत्पन्न रोगों के नाम लिखो-

    Text Solution

    |

  15. वाहक (Vector) से आप क्या समझते हैं ?

    Text Solution

    |

  16. कार्य किसे कहते हैं?

    Text Solution

    |

  17. एंटीबायोटिक बैक्टीरिया को प्रभावित करते हैं, परन्तु मनुष्य को नहीं, क्...

    Text Solution

    |

  18. वाइरस पर एंटीबायोटिक का प्रभाव क्यों नहीं दिखाई देता है?

    Text Solution

    |

  19. एंटीवाइरल औषधि बनाना एंटीबैक्टीरियल औषधि बनाने से कठिन क्यों है ?

    Text Solution

    |

  20. शोध प्रक्रम के सामान्य प्रभाव क्या हैं?

    Text Solution

    |