Home
Class 9
CHEMISTRY
पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों की व...

पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों की व्याख्या कीजिए।

लिखित उत्तर

Verified by Experts

पदार्थ की ठोस, द्रव तथा गैस अवस्थाओं के गुणधर्म निम्नलिखित हैं -
पदार्थ की ठोस अवस्था के गुणधर्म -
(i) आकार-ठोस अवस्था में उसके कणों की स्थितियाँ निश्चित क्रम के अनुसार होती हैं जिसके कारण ठोसों का आकार निश्चित होता है।
(ii) आकर्षण बल-ठोसों में कणों के बीच अन्तराणुक स्थान बहुत कम होता है तथा आकर्षण बल बहुत शक्तिशाली होता है।
(iii) घनत्व-ठोस में कणों के बहुत अधिक पास-पास होने के कारण ठोस का घनत्व अधिक होता है जिसके कारण ठोस कठोर होते हैं।
(iv) आयतन-ठोस पर दाब डालने पर उसके आयतन में परिवर्तन नहीं होता क्योंकि उसके कण पास-पास स्थित होते हैं अतः ठोस का आयतन भी निश्चित होता है।
पदार्थ की द्रव अवस्था के गुणधर्म -
(i) आकार-द्रवों के कण गति करते रहते हैं, जिसके फलस्वरूप इसके स्थान स्थिर नहीं रहते हैं। इस कारण से द्रवों का आकार निश्चित नहीं होता है।
(ii) आयतन-द्रव के कण सीमा के अन्दर ही स्वतन्त्रता पूर्वक गति करते हैं। जब द्रव की ऊपरी सतह तक अणु पहुँचता है तब द्रव के अन्दर के कण उसे आकर्षित करते हैं। इस कारण द्रवों का आयतन निश्चित रहता है।
(iii) तरलता-द्रव, कणों की गतिशीलता के कारण ही तरल होते हैं। गाढ़े द्रवों में कण कम गतिशील तथा तरल द्रवों में कण अधिक गतिशील होते हैं।
(iv) वाष्यन-कणों के अधिक गतिमान होने के कारण द्रव से वाष्प अवस्था में बदलने की इस क्रिया को वाष्पन कहते हैं।
(v) क्वथन-द्रव को गर्म करने पर इसके कणों की गतिज ऊर्जा में तेजी से वृद्धि होती है। अतः तेज गति वाले कण द्रव की सतह को तेजी से छोड़कर वायुमण्डल में आ जाते हैं। द्रव को लगातार गर्म करते रहने पर वाष्पन की क्रिया पूरे द्रव में होने लगती है तथा द्रव उबलने लगता है। इस स्थिति में द्रव के सभी कणों की ऊर्जा इतनी हो जाती है कि वे सभी समूहों के रूप में द्रव की सतह को छोड़कर जाने लगते हैं। इस क्रिया को क्वथन कहते हैं तथा जिस ताप पर यह क्रिया होती है, उसे क्वथनांक कहते हैं।
(vi) जमना तथा हिमांक-द्रव को ठण्डा करने पर उसके कणों का वेग कम होता जाता है तथा अन्तराणुक आकर्षण । बल गति को नियन्त्रित कर लेता है और कणों की स्थितियाँ निश्चित होने लगती हैं। जिससे ये अत्यन्त समीप आ जाते हैं तथा अन्तराणुक स्थान कम हो जाता है। यही जमने की प्रक्रिया है।
पदार्थ की गैस अवस्था के गुणधर्म -
(i) आकार-गैसों के कण अत्यन्त तीव्र वेग में गति करते रहते हैं। इसके कणों के स्थान निश्चित नहीं रहते हैं। अत: गैसों का आकार अनिश्चित होता है।
(ii) आयतन-अत्यन्त तीव्र वेग से गैसों के कण अनियमित पथ पर सभी सम्भव दिशाओं में निरन्तर गति करते रहते हैं। इसलिए गैसों का आयतन निश्चित नहीं होता है।
(iii) दाब-गैस के कण बर्तन की दीवारों पर निरन्तर टकराते रहते हैं जिससे वेग और दिशा में परिवर्तन होता रहता है। बर्तन की दीवार पर कणों के निरन्तर टकराने के दौरान कण बर्तन की दीवारों को संवेग स्थानान्तरित करते हैं जिसके फलस्वरूप दाब उत्पन्न होता है।
(iv) गतिज ऊर्जा-गैसीय अवस्था में पूर्णतया गतिज ऊर्जा होती है। इस अवस्था में स्थितिज ऊर्जा, गतिज ऊर्जा में बदल जाती है।
(v) द्रवण-गैस पर दाब लगाने पर उसका ताप कम करने पर अणु पास-पास आने पर उनकी गति मन्द होती जाती है। अतः दाब डालकर गैस को ठण्डा करने पर वह द्रव में बदल जाती है। गैस के द्रव बनने की इस क्रिया को द्रवण कहते हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • हमारे आस-पास के पदार्थ

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघूत्तरीय प्रश्न)|26 Videos
  • परमाणु एवं अणु

    MITTAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न |21 Videos
MITTAL PUBLICATION-हमारे आस-पास के पदार्थ-परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघूत्तरीय एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न)
  1. वाष्पन की परिभाषा दीजिए। वाष्पन किन घटकों पर निर्भर करता है?

    Text Solution

    |

  2. कोई ठोस किस प्रकार पिघलता है? समझाइए।

    Text Solution

    |

  3. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए - संघनन

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए - हिमीकरण

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित को परिभाषित कीजिए - संगलन

    Text Solution

    |

  6. उबलने तथा वाष्पन में भेद कीजिए।

    Text Solution

    |

  7. पदार्थ की अवस्था पर ताप का क्या प्रभाव पड़ता है?

    Text Solution

    |

  8. गैस बर्तन की दीवार पर दाब कैसे डालती है?

    Text Solution

    |

  9. पदार्थ को परिभाषित कीजिए। पदार्थ की अवस्थाओं से क्या तात्पर्य है?

    Text Solution

    |

  10. पदार्थ की विभिन्न अवस्थाओं के गुणों की व्याख्या कीजिए।

    Text Solution

    |

  11. गैसों की संपीड्यता के अधिक होने के उपयोग लिखिए।

    Text Solution

    |