Home
Class 9
CHEMISTRY
समस्थानिकों की परिभाषा दीजिए। समस्थानिको...

समस्थानिकों की परिभाषा दीजिए। समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण क्या-क्या हैं?

लिखित उत्तर

Verified by Experts

तत्व के ऐसे परमाणुओं को, जिनके नाभिक में प्रोटॉनों की संख्या तो समान हो, परन्तु न्यूट्रॉनों की संख्या भिन्न-भिन्न हो, समस्थानिक (Isotopes) कहते हैं। अत: किसी तत्व के.वे परमाणु, जिनके परमाणु द्रव्यमान भिन्न भिन्न होते हैं, समस्थानिक कहलाते हैं। उदाहरण के लिए हाइड्रोजन के तीन समस्थानिक हैं-प्रोटियम `(""_(1)H^(1))`, ड्यूटी रियम (`""_(1)H^(2)` या ,`""_(1)D^(2)`.) तथा या ट्राइटियम `(""_(1)H^(3)` या ,`""_(1)T^(3)`) क्लोरीन के दो समस्थानिक हैं- `""_(17)CI^(35), ""_(17)CI^(37)`.
समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण-समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण निम्नलिखित हैं-
(1) समस्थानिकों के परमाणु क्रमांक समान तथा द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न होती हैं।
(2) समस्थानिकों में इलेक्ट्रॉनों तथा प्रोटॉनों की संख्याएँ समान तथा न्यूट्रॉनों की संख्याएँ भिन्न होती हैं।
(3) समस्थानिकों के भौतिक गुण, जैसे-घनत्व, क्वथनांक आदि भिन्न होते हैं।
(4) चूँकि एक तत्व के सभी समस्थानिकों की द्रव्यमान संख्याएँ भिन्न-भिन्न होती हैं, इसलिए इनके भौतिक गुण भी भिन्न-भिन्न होते हैं।
(5) चूँकि तत्व के सभी समस्थानिकों का परमाणु क्रमांक समान होता है, इसलिए एक तत्व के सभी समस्थानिकों को आवर्त सारणी में एक ही स्थान पर रखा जाता है।
(6) किसी एक तत्व के समस्थानिकों में से कुछ रेडियोऐक्टिव हो सकते हैं और कुछ नहीं। इसका मुख्य कारण नाभिकीय संरचना का भिन्न-भिन्न होना है। जैसे हाइड्रोजन के तीन समस्थानिकों `""_(1)H^(1), ""_(1)H^(2)` तथा `""_(1)H^(3)` में से केवल ट्राइटियम `(""_(1)H^(1))` ही रेडियोऐक्टिव है। प्रोटियम `(""_(1)H^(1))` तथा ड्यूटीरियम `(""_(1)H^(2))` रेडियोऐक्टिव नहीं हैं।
Promotional Banner

टॉपर्स ने हल किए ये सवाल

  • परमणु की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न ) |10 Videos
  • परमणु की संरचना

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (अति लघूत्तरीय प्रश्न ) |50 Videos
  • क्या हमारे आस-पास के पर्दार्थ शुद्ध है

    MITTAL PUBLICATION|Exercise परीक्षोपयोगी अन्य महत्त्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (आंकिक प्रश्न)|5 Videos
  • परमाणु एवं अणु

    MITTAL PUBLICATION|Exercise आंकिक प्रश्न |21 Videos
MITTAL PUBLICATION-परमणु की संरचना -परीक्षोपयोगी अन्य महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर (लघु एवं दीर्घ उत्तरीय प्रश्न )
  1. न्यूटॉन की खोज ने परमाणु संरचना की कौन-सी समस्या का समाधान किया?

    Text Solution

    |

  2. न्यूट्रॉन के अस्तित्व को किसने प्रस्तावित किया? इस पूर्वधारणा का क्या ...

    Text Solution

    |

  3. न्यूट्रॉन के महत्त्वपूर्ण गुणधर्म क्या हैं?

    Text Solution

    |

  4. निम्नलिखित परमाणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचनाओं में क्या-क्या समानताएँ है...

    Text Solution

    |

  5. निम्नलिखित परमाणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचनाओं में क्या-क्या समानताएँ है...

    Text Solution

    |

  6. निम्नलिखित परमाणुओं की इलेक्ट्रॉनिक संरचनाओं में क्या-क्या समानताएँ है...

    Text Solution

    |

  7. निम्नलिखित परमाणुओं के विभिन्न कोशों में इलेक्ट्रॉनों के वितरण का वर्ण...

    Text Solution

    |

  8. समस्थानिकों की परिभाषा दीजिए। समस्थानिकों के मुख्य अभिलक्षण क्या-क्या ...

    Text Solution

    |

  9. समस्थानिकों के मुख्य अनुप्रयोग क्या हैं?

    Text Solution

    |