Home
Class 6
HINDI
26 जनवरी, 1929 को कांग्रेस ने पं. जवाहरल...

26 जनवरी, 1929 को कांग्रेस ने पं. जवाहरलाल नेहरू की अध्यक्षता में पूर्ण स्वराज्य का प्रस्ताव पारित किया था। 26 जनवरी, 1930 का दिन पूर्ण स्वाधीनता दिवस के रूप में मनाया गया था। स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात् 26 जनवरी, 1950 को भारत पूर्ण रूप से गणतन्त्र राज्य घोषित किया गया था। 26 जनवरी हमारा राष्ट्रीय पर्व है। इसे प्रतिवर्ष गणतन्त्र दिवस के रूप में देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इसी दिन हमारा संविधान लागू किया गया था। डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद भी इसी दिन भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने। देशभर में प्रभात फेरियाँ निकाली जाती हैं। विभिन्न संगठनों और स्कूलों में देशभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इस दिन भारत की राजधानी दिल्ली में विशेष आकर्षण होता है। यहाँ गणतन्त्र दिवस समारोह को देखने के लिए देशभर से लाखों लोग एकत्रित होते हैं। राजपथ पर राष्ट्रपति की सवारी निकलती है। सेनाओं के तीनों अंगों और राज्यों की भव्य झाँकियाँ निकाली जाती हैं। विद्यालयों में छात्र-छात्राएँ भी गणतन्त्र दिवस के कार्यक्रम में भाग लेते हैं। अन्त में राष्ट्रपति की सवारी लाल किले पर पहुँचती है। राष्ट्रपति द्वारा लाल किले पर झण्डा फहराकर भाषण दिया जाता है। रात्रि के समय सभी राजकीय भवनों पर रोशनी की जाती है। यह पर्व हमें राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की प्रेरणा देता है।
'स्वतन्त्रता' का विलोम होगा

A

आजादी

B

गुलामी

C

परतन्त्रता

D

इनमें से कोई नहीं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

स्वतन्त्रता का विलोम परतन्त्रता होगा। स्वतन्त्रता विलोम पराधीनता एवं पराश्रय है।
Promotional Banner