Home
Class 6
HINDI
रावण के पास क्या नहीं था? उसके पास महारा...

रावण के पास क्या नहीं था? उसके पास महाराजा का ऊँचा पद था और अथाह सम्पत्ति थी। विशाल सैन्य शक्ति थी। वह कुशाग्र बुद्धि था और चारों वेदों का ज्ञाता भी था, लेकिन उसमें एक ही कमी थी वह सदाचारी नहीं था, उसने पराई स्त्री की ओर बुरी नजर से देखा था केवल चरित्र बल न होने के कारण रावण को सभी लोग राक्षस कहते हैं। चरित्र सचमुच व्यक्ति की अमूल्य सम्पत्ति है। चरित्रहीन व्यक्ति कितनी ही विद्या अर्जित कर ले, कितने ही ऊँचे पद पर पहुँच जाए। कितना ही धन जुटा ले तथा कितनी ही शक्ति प्राप्त कर ले। वह सच्चे अर्थों में श्रेष्ठ व्यक्ति नहीं कहला सकता है और न ही उसे समाज में सम्मान प्राप्त हो सकता है। धन या पद के बल के कारण जिस किसी का आदर किया जाता है, वह दिखावटी होता है। चरित्रवान व्यक्ति का न केवल लोग सच्चे मन से आदर करते हैं, बल्कि उसके महान कार्यों से प्रभावित होकर अनुगामी बन जाते हैं।
'सदाचारी' का विलोम होता है

A

कदाचारी

B

आचारवान्

C

आचरण

D

आचारी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

.सदाचारी. का विलोम कदाचारी है| सदाचारी के अन्य विलोम-दुराचारी एवं व्याभिचारी हैं।
Promotional Banner