Home
Class 6
HINDI
शरीर का भार कम करने या स्वस्थ भार बनाए र...

शरीर का भार कम करने या स्वस्थ भार बनाए रखने के लिए केवल दो साधारण नियम हैं। ये हैं कम वसा और शर्करा वाला संतुलित भोजन करना और अधिक व्यायाम करना! भार कम करने के लिए आपको भूखे रहने की कोई आवश्यकता नहीं है। यदि आप चीनी, केक, बिस्कुट कम लें तथा अधिक फल और सब्ज़ियाँ खाएँ और पर्याप्त पानी पिएँ तो आपका भार कम हो जाएगा और आप अधिक स्वस्थ हो जाओगे। प्रतिदिन सैर के लिए जाएँ या साइकिल चलाएँ। टेलीविजन देखने या वीडियों गेम्स खेलने के स्थान पर अधिक सक्रिय रहें।
सक्रिय शब्द का विलोम शब्द क्या है ?

A

सुस्त

B

निष्क्रिय

C

इच्छुक

D

ऊर्जावान

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

सक्रिय. शब्द का विलोम "निष्क्रिय. होगा। अन्य विकल्पों के विलोम शब्द हैं
सुस्त - चुस्त
इच्छुक - अनिच्छुक
ऊर्जावान - अशक्त
Promotional Banner