Home
Class 6
HINDI
ओजोन एक गैस होती है । यह गैस ऑक्सीजन का ...

ओजोन एक गैस होती है । यह गैस ऑक्सीजन का ही एक रूप हैं इस गैस की एक मोटी परत हमारे वायुमण्डल में स्थित है। ओजोन की यह परत हमारे लिए अत्यन्त महत्तवपूर्ण है। सूर्य का प्रकाश जब पृथ्वी पर आता है तो ओजोन परत प्रकाश में उपस्थित घातक पराबैंगनी किरणों को सोख लेती है और पृथ्वी तक ये किरणें नहीं पहुंच पाती । यदि ओजोन परत पराबैंगनी किरणों को न सोखे और ये किरणें पृथ्वी पर आ जाएं तो अनेक गंभीर बीमारियां उत्पन्न हो सकती हैं जैसे त्वचा का केंसर, अंधापन आदि।
आदि हमारी लापरवाही से ओजोन परत में एक छेद हो गया है जो धीरे धीरे बढ़ता ही जा रहा है। इस छेद का कारण क्लोरो फ्लोरो कार्बन नामक रासायनिक पदार्थ है। यह पदार्थ एयरकाण्डीशनर, फ्रिज, दूध को ठण्डा करने वाली बड़ी बड़ी डेयरियों में उपस्थित यंत्रों में होता है। हमें ओजोन परत को बचाए रखने के लिए इन वस्त्रों को कम से कम उपयोग करना चाहिए। यदि हमने ओजोन परत की सुरक्षा पर ध्यान नहीं दिया तो वह नष्ट हो जाएगी। उसके नष्ट होने से पृथ्वी से जीवन के समाप्त होने का खतरा है।
ओजोन परत के नष्ट होने से

A

अनेक रोग उत्पन्न होने का खतरा है

B

वनस्पतियों को खतरा है

C

जीवन के समाप्त होने का खतरा है

D

उपरोक्त सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner