Home
Class 6
HINDI
पूर्वी तिमोर की जनता को उम्मीद है कि राष...

पूर्वी तिमोर की जनता को उम्मीद है कि राष्ट्रपति पद के रूप में जोस रामोस होरटा के हाथ में शासन की बागडोर पहुँचने से देश में शान्ति स्थापना की कोशिशों को बल मिलेगा। पूर्वी तिमोर भले ही छोटा-सा देश है, लेकिन होरटा का अन्तर्राष्ट्रीय कद काफी बड़ा है। इण्डोनेशियाई शासन से देश की मुक्ति के लिए उन्होंने अपनी लेखनी के माध्यम से करीब 25 साल तक शान्तिपूर्वक सतत संघर्ष जारी रखा। इस उल्लेखनीय कार्य के लिए होरटा को वर्ष 1996 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया। होरटा कहते हैं कि देश में एकता और शान्ति स्थापना एवं लोकतन्त्र को मजबूत करना उनकी पहली प्राथमिकता है।
होरटा को किस कार्य के लिए वर्ष 1908 में नोबेल शान्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया था?

A

विदेशी शासन के विरुद्ध शान्तिपूर्ण संघर्ष के लिए

B

उच्च कोटि के लेखन के लिए

C

शिक्षा के प्रसार में योगदान के लिए

D

लोकतन्त्र की स्थापना के लिए

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

विदेशी शासन के विरुद्ध शान्तिपूर्ण संघर्ष के लिए
Promotional Banner