Home
Class 6
HINDI
इस अनुभाग में तीन अनुच्छेद हैं। प्रत्येक...

इस अनुभाग में तीन अनुच्छेद हैं। प्रत्येक अनुच्छेद के अन्त में प्रश्न पूछे गए हैं। प्रत्येक अनुच्छेद को ध्यान से पढ़िए और उस पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए। प्रत्येक प्रश्न के लिए चार सम्भावित उत्तर है जिन्हें (1), (2), (3) और (4) क्रम दिया गया है। इनमें से केवल एक उत्तर सही है।
घोड़ा मानव जीवन में गति करने वाला पशु है, जिसने मनुष्य की सेवा की है और पग-पग पर मनुष्य ने घोड़ों का उपयोग किया है। उन्हें 5000 वर्षों से पालतू बना रखा है। घोड़े ने मनुष्य को गतिशील बनाने में अहम भूमिका अदा की है। घोड़ों के कारण दूरदराज के शहरों में जानकारी को बाँटा जा सकता है और वस्तुओं का व्यापार किया जा सकता है तथा घोड़ों का उपयोग किसान द्वारा अन्न उगाने में भी किया जा सकता है, क्योंकि घोड़े में कृषि कार्य करने की शक्ति है, असल में घोड़े इतने शक्तिमान होते हैं कि वाहनों की शक्ति मापने के लिए हॉर्स पॉवर का उपयोग किया जाता है। घुड़सवार लोगों ने युद्ध में सदा उन्हें जीता जिनके पास घोड़े नहीं थे, क्योंकि घोड़े तेज होते हैं और सैनिकों को ऊँचाई तक ले जा सकते हैं। अन्त में, घोड़े सुन्दर और तेज चाल वाले होते हैं तथा बहुत से लोग मौज के लिए उन पर सवारी करते हैं। पीठ पर सवार के बैठे होने पर भी वे बाधाओं को पार करते हुए चल सकते हैं।
घोड़ों का सबसे अच्छा वर्णन किस रूप में किया जा सकता है?

A

शक्तिमान

B

सुन्दर

C

उपयोगी

D

ये सभी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
D

ये सभी
Promotional Banner