Home
Class 6
HINDI
जौहरी ने जब अपनी दुकान से बाहर गली में झ...

जौहरी ने जब अपनी दुकान से बाहर गली में झाँका तो सुरुचिपूर्ण ढंग से कपड़े पहने एक महिला को कार से उतरते देखा। अपने पालतू जानवर के साथ आगे बढ़कर जब उस महिला ने दुकान की घण्टी बजाई तो जौहरी ने उसे उत्सुकता से अन्दर आने दिया। एक घण्टे बाद यह उत्सुकता मन्द पड़ गई। उस महिला ने बड़ी सावधानी से अपने सामने काउण्टर पर रखी हीरों की प्रत्येक ट्रे को देखा पर हर बार उसने सिर हिला दिया और कुछ और दिखाने के लिए कहती रही। अन्त में उसने ट्रे-5 को एक बार फिर दिखाने के लिए कहा। भीतर से जौहरी खुश हुआ कि उस ट्रे में सबसे कीमती हीरे रखे थे। जब वह ट्रे को लाया तो महिला उत्तेजना में आगे बढ़ी और ट्रे पर झपटी जिससे चमचमाते हुए हीरे चारों ओर बिखर गए! महिला ने अफसोस जताया और जौहरी कातर दृष्टि से देखने लगा। महिला ने गिरे हुए हीरों को उठाने में सहायता की। इस बीच उसने अपने पर्स से एक बिस्कुट निकाला और कुत्ते को खिला दिया। जब जौहरी आखिरी हीरे को भी उठा चुका तो उसे कुछ ऐसा अनुभव हुआ जिससे उसके दिल की धड़कन थम गई। उसका 5 कैरेट का कीमती हीरा गायब था। उत्तेजित होकर उसने पूरे फर्श पर देखा पर सब व्यर्थी तब उसने उस महिला को सन्देह की दृष्टि से देखा और पुलिस बुला ली। जौहरी ने आग्रह किया कि उक्त महिला की तलाशी लें। उन्होंने वैसा ही किया पर उन्हें कुछ नहीं मिला। जौहरी समझ गया कि उक्त महिला ने उसे ठग लिया है।
तब उसने महिला को सन्देह की दृष्टि से देखा। इस रेखांकित पद का क्या आशय था?

A

उसने महिला को देखा क्योंकि वह सभ्य औरत नहीं है

B

उसने महिला को गुस्से से देखा क्योंकि उसने ट्रे गिरा दी थी

C

उसने ऐसी नजर से देखा कि जैसे महिला ने कोई गलती की है

D

उसने दुःखी मन से महिला को देखा क्योंकि पुलिस ने उसे पकड़ लिया था

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C
Promotional Banner