Home
Class 6
HINDI
एक जंगल में एक लोमड़ी रहती थी। वह बहुत ह...

एक जंगल में एक लोमड़ी रहती थी। वह बहुत ही चालाक थी। उसी जंगल में एक तालाब में एक सारस रहता था। एक दिन लोमड़ी ने सोचा कि सारस तालाब से मछलियाँ पकड़-पकड़ कर खाया करता है। यदि मैं इससे मित्रता कर लूँ तो यह मुझे भी मछलियाँ खाने को दे दिया करेगा। लोमड़ी सारस के पास जाकर मित्रता की बातें करने लगी। इस प्रकार दोनों में मित्रता हो गई। लोमड़ी प्रतिदिन सारस के पास जाने लगी। सारस उसे मित्रता के कारण मछलियाँ खाने को देने लगा। एक दिन लोमड़ी ने सोचा, क्यों न सारस को घर पर एक दावत का निमन्त्रण देकर मूर्ख बनाया जाए। लोमड़ी ने सारस को दावत का निमन्त्रण दे दिया। अगले दिन सारस लोमड़ी के घर पहुँचा। लोमड़ी ने बड़ी चालाकी की और चौड़ी प्लेट में हलुवा परोसा। लोमड़ी झट से पूरा हलवा चट कर गई, लेकिन सारस अपनी लम्बी चोंच के कारण कुछ न खा सका। सारस को लोमड़ी पर बहुत क्रोध लोमड़ी को अपने घर दावत पर आमन्त्रित किया। सारस ने एक लम्बी गर्दन की सुराही में हलुवा भरकर रख दिया। जब लोमड़ी सारस के घर पहुँची तो उसने सुराही उसके आगे कर दी। सारस अपनी लम्बी चोंच को सुराही में डालकर बड़े ही आनन्द से हलुवा खा रहा था। लोमड़ी सुराही में कैसे मुँह डालती? उसे अपने किए पर बड़ा पछतावा हुआ।
सारस ने हलुवा किस में रखा?

A

प्लेट में ।

B

सुराही में

C

डलिया में

D

कढ़ाई में

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner