Home
Class 6
HINDI
श्रीमती सेन को आभूषणों का बड़ा शौक था। उ...

श्रीमती सेन को आभूषणों का बड़ा शौक था। उनके जन्मदिन के अवसर पर श्री सेन ने उन्हें सोने और हीरों का एक सुन्दर हार खरीदकर दिया। श्रीमती सेन ने उस हार को थोड़ी देर पहना और उसके बाद उतार दिया। उन्होंने उसे अपने कमरे की मेज पर रख दिया। उसके बाद वे स्नानागार नहाने चली गई। एक बूढ़ा बन्दर उनके घर के पास वाले पेड़ पर चढ़ा और बालकनी से कूद गया। एक खुली खिड़की से वह कमरे के अन्दर घुस गया। बन्दर को वहाँ हार मिल गया और उसने उसे अपनी गर्दन पर लपेट लिया। उसके बाद बन्दर ने साइड टेबल पर रखे हुए चॉकलेट और फल खाए। जब श्रीमती सेन स्नानागार से लौटी, तो उन्हें अपना हार नहीं मिला। वे जोर से चिल्ला पड़ी।
श्रीमती सेन ने हार कहाँ रखा था?

A

स्नानागार में

B

कमरे की मेज पर

C

खिड़की पर

D

शेल्फ पर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B
Promotional Banner