Home
Class 6
HINDI
यह जानना अच्छा है कि जब आपको सहायता की आ...

यह जानना अच्छा है कि जब आपको सहायता की आवश्यकता हो तो आप पुलिस अधिकारी को बुला सकते हैं। आपको पुलिस से डरना नहीं चाहिए। उनका काम है लोगों की सहायता करना। पुलिस अधिकारी खोए हुए बच्चों को ढूंढने में सहायता करते हैं। जब सड़कों पर कोई समस्या हो तो वे यातायात की व्यवस्था करते हैं। वे अपराधियों को पकड़ लेते हैं जिससे हमारे शहर सुरक्षित रहें। जब लोग कार दुर्घटना के शिकार होते हैं तो पुलिस अधिकारी उनकी सहायता के लिए शीघ्र ही आ पहुँचते हैं। बाढ़, अग्निकाण्ड और आँधी-तूफानों के दौरान फँसे लोगों को वे सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाते हैं। कभी-कभी वे खतरे में फंसे लोगों को बचाते हैं। पुलिस अधिकारियों ने बहुत-सी जाने बचाई हैं। पुलिस अधिकारी को अपना सबसे अच्छा मित्र मानिए।
जब बच्चे खो जाएँ तो उनको ढूँढने में उनके माता-पिता की सहायता कौन करेगा?

A

मित्र

B

दादा-दादी

C

पुलिस अधिकारी

D

पड़ोसी

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

जब बच्चे खो जाएँ तो उनको ढूँढने में उनके माता-पिता की पुलिस अधिकारी सहायता करेंगे।
Promotional Banner