Home
Class 6
HINDI
वसन्त से ग्रीष्म तक खोजी मधुमक्खियाँ मधु...

वसन्त से ग्रीष्म तक खोजी मधुमक्खियाँ मधुरस, पराग और जल के सम्भावित स्रोतों को चारों ओर ढूँढती रहती हैं। मधुरस के स्रोतों की ओर खोजी मक्खी दृश्य और गन्ध दोनों से आकृष्ट होती हैं। इन दोनों में भी गन्ध का सबसे अधिक बाध्यकारी प्रभाव होता है। गन्ध की सहायता से किसी सम्भावित क्षेत्र की ओर आकृष्ट हो जाने के बाद भी वहाँ पहुँचने का अन्तिम निर्णय फूलों के आकार और रंग पर निर्भर करता है। फूलों की बहुत-सी प्रजातियों की पंखुड़ियों पर गन्ध के मार्गदर्शक होते हैं। द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान एक फ्रांसीसी मधुमक्खी पालक ने अपने सन्देश ले जाने के लिए मधुमक्खियों का उपयोग किया था। सन्देश पर्ची मक्खी के वक्ष के ठीक नीचे संलग्न होती थी, अन्यथा मक्खी का सन्तुलन बिगड़ जाता और वह उड़ नहीं पाती।
गन्ध के मार्गदर्शक स्थित होते हैं

A

पराग पर

B

पंखड़ियों पर

C

मधुरस पर

D

पत्तियों पर

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

गन्ध के मार्गदर्शक पंखुड़ियों पर स्थित होते हैं।
Promotional Banner