Home
Class 6
HINDI
अतीत काल में लोग स्वस्थ हुआ करते थे। ये ...

अतीत काल में लोग स्वस्थ हुआ करते थे। ये घर में अपने परिवार के साथ ताजा और पौष्टिक भोजन किया करते थे। आज वह बदल गया है। अनेक लोग विशेषकर बच्चे फास्ट फूड' पसन्द करते हैं, जैसे बर्गर, पिज्जा या चिप्स आदि। इस बदलाव के अनेक कारण हैं।
पहला कारण आजकल अभिभावक अधिक समय तक काम करते हैं और उनके पास भोजन बनाने के लिए समय कम होता है। दूसरा जब महिलाएँ भी काम करती हैं तो उनके पास व्यय करने के लिए अधिक धन होता है। एक अन्य कारण है विज्ञापना टी वी, पत्रिकाओं और इण्टरनेट से अनेक प्रकार के उपलब्ध भोजन की लोगों में जानकारी बढ़ गई है। यद्यपि 'फास्ट फूड' बहुत स्वादिष्ट और सुविधाजनक होता है, यह स्वास्थ्यकर नहीं होता। बहुत से बच्चे मोटापे और अनेक रोगों से ग्रस्त हो रहे हैं।
इस अनुच्छेद के माध्यम से लेखक हमें बताना चाहता है कि

A

परिवार साथ बैठकर भोजन करें

B

बच्चे घर का बना खाना पसन्द नहीं करते

C

फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं है

D

आजकल अधिक-से-अधिक लोग काम करते हैं

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

इस अनुच्छेद के माध्यम से लेखक हमें बताना चाहता है कि फास्ट फूड स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
Promotional Banner