Home
Class 6
HINDI
ईसा पूर्व 776 से प्रत्येक 4 वर्ष बाद यून...

ईसा पूर्व 776 से प्रत्येक 4 वर्ष बाद यूनानवासी बहुत बड़ा उत्सव मनाया करते थे। महान देवता जियूस के सम्मान में कलाकार, लेखक और खिलाड़ी एकत्रित होते थे। ओलम्पिया शहर में प्रतियोगिताएँ आयोजित होती थीं, इसलिए इस आयोजन को ओलम्पिक खेल कहा जाने लगा। उन दिनों ओलम्पिक खेलों में केवल खेलकूद की प्रतियोगिताएँ ही नहीं होती थीं, नाटक और कवियों द्वारा कविता पाठ होते तथा साथ ही दौड़ें भी। यूनानवासियों के लिए ये खेल मन और शरीर के मेल थे और जीतने का प्रयास देवताओं के राजा जियूस के प्रति सम्मान था। ये कार्यक्रम तीन दिन तक चलते थे। खिलाड़ी दौड़ते, कुश्ती लड़ते, घुड़सवारी करते और रथ दौड़ाते थे। खेल ओलम्पिक की शपथ से प्रारम्भ होते थे और पुरस्कार तथा दावत के साथ समाप्त होते थे।
यूनानियों के लिए ओलम्पिक में जीतने का प्रयास करने का अर्थ था

A

जियूस का सम्मान

B

खिलाड़ियों को पुरस्कार

C

ईश्वर का उपहार

D

ओलम्पिया का रिवाज

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

यूनानियों के लिए ओलम्पिक में जीतने का प्रयास करने का अर्थ जियूस का सम्मान करना होता था।
Promotional Banner