Home
Class 6
HINDI
जल ही जीवन है। यह प्रकृति की बड़ी मूल्यव...

जल ही जीवन है। यह प्रकृति की बड़ी मूल्यवान देन है जिसका उपयोग समझदारी से किया जाना चाहिए। जागरूक होने से हमें बर्बादी रोकने में सहायता मिलेगी। कुछ सीधी-सी चीजें हैं जिन्हें हम सब आसानी से कर सकते हैं। हमें अपनी कारें धोने के लिए, घरों को धोने के लिए या लॉन की सिंचाई के लिए पीने वाले पानी का उपयोग नहीं करना चाहिए। दाँत साफ करते समय, दाढ़ी बनाते समय या अपना चेहरा धोते समय नल को बहते हुए नहीं रहने देना चाहिए। बहते पानी से सब्जियाँ भी नहीं धोनी चाहिए, एक बर्तन में रखे पानी से धोना ठीक रहेगा। दो सरल सावधानियाँ हैं-जब इस्तेमाल न हो रहे हों, तो नलों को बन्द रखें और उन्हें लीक न करने दें। ये छोटे से कदम हैं पर जब एक-एक बूंद मूल्यवान हो, तो इन कदमों से बड़ा अन्तर पड़ सकता है।
....जैसी छोटी बात से भी पानी की बर्बादी हो सकती है।

A

सब्जी धोने

B

कारें धोने

C

नल लीक होने

D

लॉन की सिंचाई करने

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
C

नल लीक होने जैसी छोटी बात से भी पानी की बर्बादी हो सकती है।
Promotional Banner