Home
Class 6
HINDI
एक राजा बहुत आलसी था। वह कोई शारीरिक काम...

एक राजा बहुत आलसी था। वह कोई शारीरिक काम नहीं करता था। परिणामस्वरूप वह बीमार पड़ गया। उसने डॉक्टर को बुलाकर कहा, "मुझे कोई दवाई दो और यदि तुम्हारी दवाई से मैं स्वस्थ नहीं हुआ, तो मैं तुम्हें मार दूंगा”
डॉक्टर जानता था कि राजा की बीमारी का कारण क्या है? अगले दिन उसने राजा को कुछ गोलियाँ और एक जोड़ा डम्बेल दिए और कहा, "श्रीमान जी, आप रोज दो गोलियाँ लीजिए और सवेरे तथा शाम एक घण्टे तक इन डम्बेलों को घुमाइए। याद रखिए, यदि आपको पसीना न आया, तो ये गोलियाँ असर नहीं करेंगी।" राजा ने रोज ऐसा ही किया और वह एक सप्ताह में ही स्वस्थ हो गया।
'अगले दिन' का अर्थ है

A

बीता हुआ दिन

B

आने वाला दिन

C

छुट्टी का दिन

D

कोई भी दिन

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
B

अगले दिन का अर्थ आने वाले दिन से होता है।
Promotional Banner