Home
Class 6
HINDI
एक राजा बहुत आलसी था। वह कोई शारीरिक काम...

एक राजा बहुत आलसी था। वह कोई शारीरिक काम नहीं करता था। परिणामस्वरूप वह बीमार पड़ गया। उसने डॉक्टर को बुलाकर कहा, "मुझे कोई दवाई दो और यदि तुम्हारी दवाई से मैं स्वस्थ नहीं हुआ, तो मैं तुम्हें मार दूंगा”
डॉक्टर जानता था कि राजा की बीमारी का कारण क्या है? अगले दिन उसने राजा को कुछ गोलियाँ और एक जोड़ा डम्बेल दिए और कहा, "श्रीमान जी, आप रोज दो गोलियाँ लीजिए और सवेरे तथा शाम एक घण्टे तक इन डम्बेलों को घुमाइए। याद रखिए, यदि आपको पसीना न आया, तो ये गोलियाँ असर नहीं करेंगी।" राजा ने रोज ऐसा ही किया और वह एक सप्ताह में ही स्वस्थ हो गया।
राजा की बीमारी का कारण था

A

उसका आलस्य

B

अस्वास्थ्यकर भोजन

C

डम्बेल का जोड़ा

D

शारीरिक व्यायाम

लिखित उत्तर

Verified by Experts

The correct Answer is:
A

राजा की बीमारी का कारण था उसका आलस्य।
Promotional Banner